Croma स्मार्टफोन कार्निवल सेल 2023: मोबाइल फोन पर पाएं बेहतरीन ऑफर

Croma स्मार्टफोन कार्निवल सेल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इवेंट पेश कर रहा है। बता दें कि इस साल का सेल पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और बेहतर होने वाली है। इस सेल में लेटेस्ट स्मार्टफोन मॉडल पर 50% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। 10,000, और एक Tata Nexon EV कार और Revamp Moto Electric बाइक जीतने का मौका भी। अगर आप सेल के दौरान स्मार्टफोन खरीदने प्लान बना रहे हैं, तो यहां दिए गए कुछ ऑप्शनों पर विचार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्रोमा पर मिलने वाले स्मार्टफोन कार्निवल सेल के दौरान मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में।
Oppo A78 स्मार्टफोन
अगर आप एक अच्छे 5G स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं, तो Oppo A78 एक बेहतरीन ऑप्शन है। क्रोमा स्मार्टफोन कार्निवल सेल के दौरान यह 18,999 रुपये की रियायती कीमत पर मिल रहा है। Oppo A78 MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और 8GB RAM पर बेस्ड है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 50-मेगापिक्सल का मेनसेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी शामिल है। सिटी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स सेल के दौरान 750 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Redmi Note 11S स्मार्टफोन
Redmi Note 11S आपके लिए बेस्ट हो सकता है। क्रोमा स्मार्टफोन कार्निवल सेल के दौरान इसे 15,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Redmi Note 11S में मीडियाटेक हीलियो A25 प्रोसेसर और 6GB रैम दिया गया है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43-इंच AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। वहीं सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स सेल के दौरान 750 रुपये तक का तत्काल डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
OPPO F19s स्मार्टफोन
OPPO F19s स्मार्टफोन को आप 16,490 रुपये की कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इस डिवाइस में 60Hz रिफ्रेश रेट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और ऐप्स को आसान बनाता है। वहीं सिटी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड का यूज करके 750 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
OnePlus 10 Pro 5G स्मार्टफोन
OnePlus 10 Pro 5G स्मार्टफोन को आप 61,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीद सकते है। वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में पॉपरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर, एक क्यूएचडी + AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें आपको 48-मेगापिक्सल और 50-मेगापिक्सल के लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता हैं। वहीं आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का यूज करके यूजर्स 6,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







