जल्द आएगा 3,000 रुपए में 4जी स्मार्टफोन..!
सस्ते हैंडसेट बनाने वाली कंपनी डेटाविंड जल्द ही नया 4 जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि कंपनी अपने इस नए फोन को अगले साल शुरुआत में पेश कर सकती है। सबसे कमाल की बात है कि इस 4जी फोन की कीमत 3,000 रुपए होगी। जी हां! कंपनी ने इस बात की पुष्टि भी की है।
पढ़ें: एंड्रायड स्मार्टफोन की सात बढ़ी प्रॉब्लम और उनके सोल्यूशन..!

डेटाविंड के अध्यक्ष व सीईओ सुनीत सिंह तुलि के अनुसार इस फोन के साथ 12 महीने तक के लिए 4जी ब्राउज़िंग मुफ्त में दी जाएगी। हालांकि मुफ्त डाउलोडिंग नहीं की जा सकेगी।

सुनीत ने आगे कहा है कि डेटाविंड 4G हैंडसेट के लिए मोबाइल रिटेलरों के साथ बातचीत कर रही है। हालांकि कंपनी ने पहले ही रिलायंस कम्युनिकेशन व टेलीनॉर के साथ 2जी व 3जी इंटरनेट ब्राउज़िंग के लिए पार्टनरशिप कर ली है।
आपको बता दें कि 3,000 रुपये के साथ 4G सीरीज में यह सबसे सस्ता हैंडसेट होगा। फिलहाल सबसे सस्ता 4जी हैंडसेट 4,000 रुपये का हैं।


Click it and Unblock the Notifications








