Home
Mobile

Amazon पर सस्ते में मिल रहे Oneplus के तगड़े फीचर्स वाले ये स्मार्टफोन्स, जल्दी करें

Deal on Oneplus Phones: अगर आप भी Oneplus का प्रीमियम फोन खरीदने का सोच रहे है, तो आपके लिए यह समय उचित हो सकता है। दरअसल अमेजन इस वक्त Oneplus के प्रीमियम और फ्लैगशिप फोन्स पर भारी भरकम छूट ऑफर कर रहा है। जिससे ग्राहक कीमत से कम दाम में वनप्लस के तगड़े फीचर्स वाले फोन को खरीद सकते हैं।

वनप्लस के इन फोन की लिस्ट में OnePlus 12 , OnePlus 12R और OnePlus Nord 4 5G शामिल हैं। इन स्मार्टफोन पर अमेजन बैंक डिस्काउंट ऑफर दे रहा है, जिसके बाद इन्हें कस्टमर्स सस्ते में खरीद सकते हैं। तो आइए यहां ऑफर डिटेल्स जानते हैं।

Amazon पर सस्ते में मिल रहे Oneplus के तगड़े फीचर्स वाले ये स्मार्टफोन

OnePlus 12- OnePlus 12 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप Amazon से इस वक्त 64,998 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं ऑफर्स की बात करें, तो इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 5000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वनप्लस का यह हैंडसेट 2K डिस्प्ले के साथ आता है।

प्रदर्शन के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5400mAh की बैटरी शामिल की है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

OnePlus 12R - OnePlus 12R के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 42,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि, ऑफर्स की बात करें तो इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत और कम हो जाएगी।

वनप्लस के इस फोन में 1.5K डिस्प्ले है। इसके अलावा यह फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने फोन में 5500mAh की बैटरी शामिल की है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

OnePlus Nord 4 5G- OnePlus Nord 4 5G फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 29,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर आप बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। वनप्लस के इस फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।

जबकि, परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और पावर देने के लिए 5500mAh की बैटरी से लैस है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Deals on OnePlus phones: Huge discounts on OnePlus 12, OnePlus 12R and Nord 4 5G, buy now
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X