Home
Mobile

डेल लांच करेगा आइस्‍क्रीम सैंडविच ओएस वाले हैंकॉक को

By Super
डेल लांच करेगा आइस्‍क्रीम सैंडविच ओएस वाले हैंकॉक को
एंड्राएड वर्जन के आइस्‍क्रीम सैंडविच ओएस पर रन करने वाले स्‍मार्टफोन की धूम मच चुकी है। इसलिए डेल ने भी हैंकॉक नाम से एक बेहतरीन स्‍मार्टफोन निकालने की तैयारी कर दी है। चलिए अब इनके फीचरों पर एक नज़र डालते हैं।

बताया जा रहा है की इस स्‍मार्टफोन में क्‍वार्टि की पैड है वो भी स्‍लाईड ऑप्‍शन के साथ। इसके बेहतरीन डिस्‍पले का साइज 4 इंच का है जिसका रेजूलूशन 540 x 960 पिक्‍सल है। सिर्फ यही नहीं इसकी टच स्‍क्रीन में मल्‍टी टच और लाइट सेंसर का बढियां फीचर भी है। आइस्‍क्रीम ओएस को इसमें लगे हुए ड्यूल कोर प्रोसेसर से पावर मिलती है।

इसमें 8 मेगा पिक्‍सल और सेकेंड्री कैमरे दिए हुए हैं। जिनसे आप वीडीयो और पिक्‍चर दोनों ही ले सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि इसके दूसरे कैमरे से भी आप अच्‍छी और साफ फोटो ले सकते हैं। सोशल नेट‍वर्किंग के अलावा इसमें डाटा मेनेजमेंट के लिए ब्‍लूटूथ और वाईफाई की सुविधा भी है। बताया जा रहा है की इसका ओएस इतना शानदार है कि यह हर मल्‍टी मीडिया ऑपरेशन को इतनी बेहतरीनी से सपोर्ट करेगा की शायद ही कोई और ओएस ऐसा होगा।

अगर डेल है तो जा़हिर सी बात है कि इसमें बैट्री भी उम्‍दा होगी। फिलहाल इसके दाम पर अभी भी परदा पडा हुआ है लेकिन फोन के फीचर को देखते हुआ ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा है की इसकी कीमत कुछ 25,000 से 30,000 रु की बीच में होगी। फिलहाल तो हम इसके लांच होने का ही इंतजार कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X