डेल स्ट्रीक 5 में जिंजरब्रैड ओएस अपग्रेडेशन

अपने बड़े साइज और काफी कुछ देखने में टैबलेट की तरह लगने वाले डेल स्ट्रीक ने कई देशों में अच्छा बिजनेस किया। इसकी स्क्रीन का साइज 5 इंच है इसलिए इसको हम एक टैबलेट मोबाइल के नाम से भी जान सकते हैं। जानकारी आ रही है कि इस स्मार्टफोन के ओएस को अपग्रेड किया जाएगा।
इसका नया अपग्रेड इसके फिर्मवेयर में किया जाएगा यानी की इसके पुराने ओएस को नए ओएस में बदला जाएगा। यह फोन पहले एंड्राएड 1.6 वर्जन पर रन करता था पर अब यह एंड्राएड के 2.3 जिंजरब्रैड ओएस पर रन करेगा। इस खबर को पा कर डेल के ग्राहको में खुशी की लहर दौड़ पडी है। कंपनी ने पहले से ही एक और डेल स्ट्रीक 7 नाम का आईस्क्रीम सैंडविच ओएस वाला स्मार्टफोन लांच किया है। जिसकी स्क्रीन का साइज 7 इंच है और यह भी खूब अच्छा बिजनेस कर रहा है।
जैसे ही अपग्रेडेशन शुरू किया जाएगा, कंपनी तुरंत ही अपने ग्राहको के फोन पर नोटिफिकेशन भेजेगी। और अगर किसी कारणवश ऐसा नहीं हुआ तो आप डेल की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने से पहले अपने फोन के जो भी महत्वपूर्ण डाटा हों उसको सुरक्षित करने के लिए आप उन्हें अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर सेव कर लें वरना ऐसा भी संभव है कि आपका डाटा डीलीट हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








