स्मार्टफोन और टैबलेट के फीचरों वाला डेल स्ट्रीक प्रो

डेल स्ट्रीक प्रो डी 43 दिखने में एक छोटा बार फोन जरुर है पर इसमें स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों के ही फीचर शामिल हैं। यह फोन जीएसएम के नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसकी अमोल्ड स्क्रीन का साइज 4.3 इंच है और रेजूलूश 540 x 960 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन पूरे 16 मिलियन के रंगों को सपोर्ट करती है। साथ ही स्क्रीन पर खरोच का निशान न पड़े इसलिए इसमें गौरिल्ला ग्लास का इस्तमाल किया गया है।
फोन में 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी, 1 जीबी सिस्टम मेमोरी के साथ ही 32 जीबी की एक्सपैंडेबल मेमोरी दी हुई है। कैमरे की बात करें तो इसमें 8 और 1.3 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया हुआ है जिसमें 8 पिक्सल कैमरे का रेजूलूशन 3264 x 2448 है।
साथ ही कैमरे में ऑटो फोकस और लिड फ्लैश की सुविधा भी दी हुई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाइफाइ, ब्लूटूथ, यूएसबी पोर्ट आदि दिए हुए हैं। फोन में 1.5 गीगा हर्ज का ड्यूल कोर स्कॉरपियन प्रोसेसर लगा हुआ है।
1520 एमएएच की बैट्री 2 जीबी और 3 जीबी के नेटवर्को के लिए अलग अलग बैट्री बैअप देगी। फोन का आकार 124.9 x 64.5 x 10.3 एमएम और भार 145 ग्राम है। इसके साथ ही इसमें नॉइज़ कैसिलेशन का फीचर भी दिया है। फिलहाल इस फोन की कीमत 35,000 रु के आसपास होने की उम्मीद बताई जा रही है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications