लॉन्चिंग से पहले iQOO Z9s और Z9s Pro की डिटेल्स का खुलासा, AI फीचर्स के साथ ये होंगी सुविधाएं
iQOO ने पहली ही पुष्टि कर दी है कि वह भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro को 21 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में जानकारी शेयर की है।
iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro के स्पेसिफिकेशंस
iQOO का कहना है कि iQOO Z9s Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 एस जेन 3 चिपसेट द्वारा पावर्ड होगा और इसमें 820K से अधिक का Antutu स्कोर शामिल होगा, जो कि अन्य स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 फोन के बेंचमार्क से काफी अधिक है।

इसके अलावा कंपनी ने iQOO Z9s Pro के बारे में ये भी बताया है कि इसमें 120Hz 3D कर्व्ड AMOLED पैनल होगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स होगी। कंपनी का कहना है कि यह 25,000 रुपये की कीमत के अंदर भारत में सबसे ब्राइटेस्ट डिस्प्ले होगी। इसी के साथ इस फोन के दो कलर ऑप्शन फ्लेमबॉयंट ऑरेंज और लक्स मार्बल में आने की पुष्टि की गई है।
बात की जाए iQOO Z9s की तो इसमें 3D कर्व्ड Amoled डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है, जो कि 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। दोनो फोन की मोटाई सिर्फ 7.49mm होगी।
कैमरा और बैटरी लाइफ
iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro में 50MP Sony IMX 882 प्राइमरी सेंसर होगा, जो कि OIS, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और नाइट मोड को सपोर्ट करेगा। इनमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होने की पुष्टि की गई है।
फीचर्स की बात करें तो ये फोन AI से लैस होंगे। इनमें AI Photo और Enhance AI Erase जैसे कुछ सॉफ्टवेयर फीचर्स होने का भी खुलासा किया गया है। बात करें बैटरी की तो iQOO Z9s Pro में 5,500mAh की बैटरी मिलेगी। इन दोनों फोन को कंपनी 25,000 रुपये से कम कीमत में पेश कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








