डीटेल D4 प्राइम : कीमत 599 रु साथ में कैमरा और ड्युल सिम जैसे फीचर्स
मोबाइल मार्केट में कुछ ब्रांड ऐसे हैं जिनके नाम भले ही हम सबने न सुने हों लेकिन एक खास वर्ग को ध्यान में रखकर ये अपनी पहचान बनाने में लगे हैं। इन्हीं में से एक हैं डीटेल जो फोन के अलावा एसेसरीज भी बनाती है। आज हम डीटेल के जिस फोन की बात करने जा रहे हैं वो है डीटेल D4 प्राइम ड्युल सिम फोन जिसकी कीमत है 699 रु अब इस कीमत में अगर कोई आपको मैमोरी एक्पेंड करने का ऑप्शनऔर कैमरा दे तो शायद आप भी ऐसा फोन खरीदना चाहेंगे।

चलिए सबसे पहले नजर डाल लेते हैं इसके फीचर्स पर
1- Display 4.5cms (1.8)
2- Dual SIM
3-Auto Call Recorder
4- Digital Camera
5- Battery 650 mAh
6- Flashlight
7- Video Recorder
8- Phone Vibrator
9- Wireless FM
10- Power saving mode
11- Audio / Video Player
12- Call Blacklist
13- 16GB Expandable Memory
14- SOS
15- 1 Year Warranty
ये तो थे इस फोन में दिए गए कुछ फीचर्स अब बात करते हैं फोन असल में है कैसा, सबसे पहले तो ये ध्यान में रखने वाली बात है इसकी कीमत 599 रुपए है, यानी किसी भी स्मार्टफोन से इसकी तुलना नहीं कर सकते, लेकिन टेलिकॉम सेक्टर की कई कंपनियां इसी रेंज के साथ अपने फोन मार्केट में उतार चुकी है हालाकि इन फोन्स को कई स्कीम और ऑफर के साथ पेश किया गया है जैसे एयरटेल, जियो फोन जबकि डीटेल में यूजर को अपनी पसंद का टेलिकॉम सर्विस चुनने की आजादी मिलती है।

क्वालिटी की तरफ की ध्यान दें तो डीटेल डी 4 प्राइम की बॉडी क्वालिटी कीमत के हिसाब से काफी अच्छी है। इसके साथ कैमरा और वीडियो रिकार्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं। इस फोन में एक और खास फीचर है जो शायद सुरक्षा के लिहाज से काफी फायदेमंद है।
ये है पेनिक बटन का, इमरजेंसी के दौरान फोन में दिए गए 5 नंबर को देर तक दबाने पर 112 पर अपने आप कॉल चली जाएगी, इतना ही नहीं इसके साथ 5 अलग-अलग लोगों के पास SMS भी चला जाएगा जिसमें नजदीकी पुलिस स्टेशन के अलावा आप अपने करीबी लोगों के नंबर दे सकते हैं। इसके साथ डीटेल पहला ऐसा ब्रांड भी बन चुका है जिसने इस रेंज के फोन में पैनिक बटन जैसा फीचर दिया है। वहीं हम आपको बता ये डीटेल D4 प्राइम तीन कलर वैरियंट (रेड, ब्लैक, ब्लू) के साथ खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








