Home
Mobile

Google Pixel 7 और Pixel 6a में अंतर, जानें सबकुछ यहां

Google Pixel 7 और Pixel 6a में अंतर, जानें सबकुछ यहां

Google 10 मई को होने वाले Google IO 2023 इवेंट में नया Pixel फोन लॉन्च कर सकता है। Pixel 6a कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण लॉन्च बना हुआ है क्योंकि यह पहला Pixel A-सीरीज फोन है जिसमें Google Tensor SoC है। इस साल के Pixel 7a में दूसरी जनरेशन का Tensor G2 चिपसेट शामिल होने की संभावना है।

Pixel स्मार्टफोन की डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन की बात करें तो पिछले Pixel 6a चमकदार बैक और रियर कैमरों के साथ लगभग Pixel 6 और 6 Pro जैसा ही दिखाई देता है। वहीं नया Pixel 7 कमोबेश अपने पूर्ववर्ती के समान ही दिखता है, Pixel 7a Pixel 6a के समान दिखाई देगा, हालाँकि हो सकता है की कुछ नए कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैँ।

हालांकि कुछ रिपोर्टें से पता चलता है कि Pixel 7a में 6.3 इंच की स्क्रीन हो सकती है। Google कथित तौर पर डिस्प्ले तकनीक को अपग्रेड करेगा। Pixel 7a के Pixel 6a पर 60Hz के बजाय 90Hz की रिफ्रेस रेट की पेशकश करने की उम्मीद है। एक हाई रिफ्रेस रेट स्क्रॉलिंग के साथ-साथ गेमिंग अनुभव को भी बेहतर बनाती है।

सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट

डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट शामिल होगा। पिछले दो सालो में, केवल Apple ने iPhone 14 Pro और 14 Pro Max पर मानक होल-पंच या वॉटरड्रॉप नॉच को डायनेमिक आइलैंड के साथ बदलने के लिए एक नई डिस्प्ले तकनीक पेश की है। डिजाइन को सुधारने और बदलने में Google को अभी भी कुछ समय लग सकता है।

Google Pixel 7 और Pixel 6a में अंतर, जानें सबकुछ यहां

इस साल अपेक्षित एक और बड़ा अपडेट कैमरा तकनीक में हो सकता है। Pixel 7a में Pixel 6a की तरह ही डुअल कैमरा हो सकता है। हालाँकि एक नया सेंसर भी शामिल होने की उम्मीद है। एक लीक के मुताबिक, Pixel 7a में अपग्रेडेड 64-मेगापिक्सल Sony IMX787 सेंसर होगा। इसके अलावा, बैक में 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हो सकता है। वनप्लस, श्याओमी और सैमसंग जैसे प्रतिस्पर्धियों के खिलाफ खड़े होने के लिए Google कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी सुविधाओं के बारे में दावा कर सकता है।

Pixel 7a बैटरी और कीमत

बैटरी के बारे में डिटेल्स अभी साफ नहीं है, लेकिन हम कुछ सुधारों की उम्मीद कर सकते हैं। Pixel 6a में 18W वायर्ड चार्जिंग के साथ 4,400mAh की बैटरी दी गई है। बेहतर बैकअप के लिए Pixel 7a में बड़ी बैटरी शामिल हो सकती है। इसके अलावा, Tensor G2 SoC बिजली दक्षता में भी सुधार कर सकता है।

एक लीक के मुताबिक Pixel 7a की कीमत $500 (41,200 रुपये) बताई गई है। पिक्सल 6ए को भारत में 43,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google will reportedly upgrade the display technology. The Pixel 7a is expected to offer a refresh rate of 90Hz instead of 60Hz on the Pixel 6a. A high refresh rate improves scrolling as well as gaming experience.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X