Poco F5 Vs Poco F5 Pro में जानें खास बदलाव, कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए है बेहतर ?

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Poco आज अपने F5 series को ग्लोबल बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में Poco F5 5G और Poco F5 Pro 5G मॉडल को शामिल किया गया है। हालांकि कंपनी भारत में फिलहाल Poco F5 5G को ही लॉन्च कर रहा है। लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है। कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस स्मार्टफोन के डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और कलर की जानकारी साझा की है। आइए आपको इन फोन में मिल रहे स्पेसिफिकेशन,फीचर्स और अन्य खासियत के बारे में बताते हैं।
Poco F5 Pro और Poco F5 में अंतर
Poco F5 5G में यूजर्स को 6.67 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) फ्लो AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120Hz के रिफ्रेश रेट, 240Hz का टच सैंपलिंग रेट और 1000 निट्स का पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। वहीं कंपनी ने इस फोन के डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस किया है। Poco F5 5G एक मिड-रेंज 4nm क्वालकॉम चिपसेट से लैस किया गाय है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, इस अपकमिंग स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 और Adreno GPU को शामिल किया जा सकता है।
वहीं इस फोन के स्टोरेट की बात करें तो इसमें आपको 2 GB तक LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन में तीन कैमरों का सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ ही इसमें आपको 5,160mAh बैटरी के साथ ही 67W USB Type C फास्ट चार्जिंग भी मिल सकता है।

वहीं बात अगर Poco F5 Pro की करें तो अभी ये स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं किया जा रहा है। इसे कंपनी आने वाले कुछ महीनों में पेश कर सकती है। Poco F5 Pro में यूजर्स को तीन कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B सेंसर के साथ, दूसरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और तीसरी कैमरा 2 मेगापिक्सल मैक्रो यूनिट के साथ आ रहा है। आपको बता दें इस फोन में यूजर्स को OIS और EIS दोनों का सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।
कंपनी अपने दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन को Android 13 आधारित MIUI 14 पर लॉन्च कर रही है। वहीं कलर ऑप्शन की बात करें तो Poco F5 5G को ग्लोबल स्तर पर ब्लैक, ब्लू और व्हाइट तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। वहीं Poco F5 Pro 5G को भी कंपनी ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications








