Redmi 13C और Redmi 12C में अंतर, जाने कीमत और फीचर
Redmi 13C को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था और यह देश के सबसे किफायती 5G फोन में से एक है। नया 5G फोन भारत में 9,999 रुपये में उपलब्ध है। जबकि नया बजट फोन पुराने Redmi 12C मॉडल के समान है। जिसमें आपको बेहतर डिस्प्ले, डिजाइन और 5G चिपसेट मिलता है। यहां पुराने Redmi 12C के साथ Redmi 13C की तुलना की गई है।

Redmi 13C 5G और Redmi 12C की भारत में कीमत
भारत में नए Redmi 13C 5G की घोषणा 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के लिए 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ की गई है। चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी है, जिससे इस 5G फोन की कीमत 9,999 रुपये हो जाएगी।
वहीं दूसरी ओर, Redmi 12C 4G को इस साल की शुरुआत में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और अब यह फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए से 7,999 रुपये में बिक रहा है।
Redmi 13C 5G और Redmi 12C डिजाइन
Redmi 13C नए डिजाइन के साथ आता है। जब लाइट बैक पैनल पर पड़ेगा तो सुंदर जियोमेट्रिक पैटर्न और ग्रीन, यलो कलर के अलग-अलग कलर के साथ एक झिलमिलाता प्रभाव भी दिखाई देगा। पीछे की तरफ कोई प्रमुख कैमरा मॉड्यूल नहीं है और सेंसर सीधे शामिल किए गए हैं, जिससे रियर पैनल साफ-सुथरा दिखता है। हैंडसेट धूल और छींटे प्रतिरोधी भी है।
Redmi 12C को भी अलग डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया था। यह देखकर अच्छा लगता है कि कंपनी हर साल एक ही डिजाइन पेश करके लोगों को बोर नहीं कर रही है। इसमें पीछे की तरफ एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें दो सेंसर शामिल है। फोन पर बेहतर पकड़ के लिए किनारों को घुमावदार किया गया है।
Redmi 13C 5G और Redmi 12C डिस्प्ले
Redmi 12C में लगभग एक जैसी ही स्क्रीन है। यह मानक 60Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 500nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.71-इंच HD+ डिस्प्ले प्रोवाइट करता है। नए वर्जन के साथ, Redmi ने रिफ्रेस रेट के साथ कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं।
Redmi 13C में 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 600nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.74-इंच LCD डिस्प्ले है। पैनल एचडी+ रिजॉल्यूशन पर काम करता है। इसमें सामने की तरफ टियरड्रॉप नॉच और स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 कोटिंग है।
Redmi 13C 5G और Redmi 12C में मिलने वाले चिपसेट
नए Redmi फोन में 5G चिपसेट है और पुराना वर्जन 4G के साथ आता है। Redmi 13C 6nm मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ प्रोसेसर पर बेस्ड है, जबकि Redmi 12C में मीडियाटेक हेलियो G85 SoC है। लेटेस्ट रेडमी बजट फोन एंड्रॉइड 13 पर चल रहा है, जबकि 12C की घोषणा एंड्रॉइड 12 के साथ की गई थी। ध्यान रखें कि लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 ओएस पहले ही आ चुका है और ब्रांड इसके साथ 13C की पेशकश नहीं कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








