कम दाम में मिल रहा Moto G85, जानें कितनी कीमत पर खरीद सकते हैं यह 5G फोन
Motorola कंपनी ने इस साल जुलाई में अपने दमदार 5G फोन Moto G85 को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने इस 5G फोन पर डिस्काउंट लेकर आई है। यानी की आपको इस फोन पर बचत करने का मौका मिल रहा है। आप इस फोन पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ उठा सकते हैं।
कंपनी ने अपने इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया था। खास बात यह है कि कंपनी दोनों ही वेरिएंट पर छूट दे रही है। चलिए इस फोन पर मिलने वाली छूट और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।

Moto G85 5G की ऑफर कीमत
Moto G85 5G को कंपनी दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB रैम + 128GB और 12GB + 256GB में लेकर आई थी, जिनकी कीमतें क्रमश: 17,999 रुपये और 19,999 रुपये है। लेकिन अब आपको इसे और भी कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। बता दें कि दोनों मॉडल पर Flipkart पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसके बेस वेरिएंट को मात्र 16,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
वहीं, इस फोन के टॉप मॉडल को 18,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। अगर आप Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इस पर 5% कैशबैक प्राप्त होगा। आपके पास नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी शामिल है, जिसकी मदद से आप 3 से 6 महीनों की आसान सी किस्तों के साथ इस स्मार्टफोन को अपने घर ला सकते हैं।
कंपनी इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इस फोन पर आपको 10,450 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल जाएगा। लेकिन यह ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करेगा। इस फोन को खरीदने के लिए आपको 4 कलर ऑप्शन कोबाल्ट ब्लू, ऑलिव ग्रीन, अर्बन ग्रे और वीवा मैजेंटा की च्वॉइस मिल जाएगी।
Moto G85 5G के स्पेसिफिकेशंस
प्रोसेसर: Moto G85 5G में डुअल सिम का फीचर दिया गया है, जो कि एंड्रॉयड 14 बेस्ड Hello UI पर चलता है। इसमें 6.67 इंच की फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल ) 3D कर्व्ड pOLED स्क्रीन मिल रही है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ड सैंपलिंग रेट, 1600nits की पीक लोकल ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियों शामिल है।
फोन में स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6S 3 Gen चिपसेट के साथ-साथ एड्रेनो 619 GPU, 12GB RAM और 256GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज पर चलता है। इस फोन में रैम को इस्तेमाल किए बिना स्टोरेज के साथ 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा: इस फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony Lytia 600 प्राइमरी सेंसर और सिंगल LED फ्लैश के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी लाइफ: पावर देने के लिए इसमें 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार चार्ज करने पर 34 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता।
सिक्योरिटी अपग्रेड: इस फोन में दो साल तक OS अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपग्रेड मिलते हैं। इस फोन का मीजर 161.91x73.06x7.59mm है और इसका वजन करीब 172 ग्राम है।
कनेक्टिविटी: Moto G85 5G में ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, GPS, A-GPS, Glonass, Galileo, LTEPP और USB टाइप-सी पोर्ट शामिल है। साथ ही यह फोन IP52-रेटेड वाटर-रिपेलेंट बिल्ड में आता है।
ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, ई-कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, सेंसर हब और SAR सेंसर शामिल है। फोन में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। साथ ही डॉल्बी एटमॉस समर्थित स्टीरियो स्पीकर की पेशकश करता है।


Click it and Unblock the Notifications








