Home
Mobile

Samsung Galaxy M14, Galaxy F14, Galaxy M04 के साथ इन फोन पर मिल रहा छूट

भारत में Samsung Galaxy M14 , Galaxy F14 , Galaxy M04 और Galaxy F04 की कीमतों में आधिकारिक तौर पर छूट दी गई है। ये ब्रांड की ओर से बजट पेशकश हैं और नई कीमतें देश में पहले से ही प्रभावी हैं। ग्राहक अमेजन, फ्लिपकार्ट (Flipkart), सैमसंग वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर रियायती कीमतों पर इन फोन खरीद सकते हैं।

Galaxy M14, Galaxy F14, Galaxy M04 के साथ इन फोन पर मिल रहा छूट

Samsung Galaxy M14, F14, M04 और F04 की भारत कीमतें

गैलेक्सी M14 4GB/128GB कीमत 13,490 कीमत 12,490
गैलेक्सी M14 6GB/128GB कीमत 14,990 कीमत 13,990
गैलेक्सी F14 4GB/128GB कीमत 14,490 कीमत 11,990
गैलेक्सी F14 6GB/128GB कीमत 15,990 कीमत 13,490
गैलेक्सी M04 4GB/64GB कीमत 8,499 कीमत 7,999
गैलेक्सी M04 4GB/64GB कीमत 9,499 कीमत 7,999

Samsung Galaxy M14 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M14 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच FHD+ IPS LCD, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर और सेल्फी स्नैपर रखने के लिए वॉटरड्रॉप नॉच मिलता है। बैटरी की बात करें तो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉइड 13-बेस्ड OneUI 5.0 कस्टम स्किन पर चलता है।

ग्राफिक्स के लिए Exynos 1330 SoC को माली-G68 MP2 GPU के साथ जोड़ा गया है। रैम/स्टोरेज की बात करें तो 4GB LPDDR4x रैम और 64GB,128GB स्टोरेज जिसे माइक्रोएसडी के साथ 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शनो में 5G, 4G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

सेफ्टी सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 50MP का मेन कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 13MP का स्नैपर दिया गया है।

Samsung Galaxy M04 और Galaxy F04 स्पेसिफिकेशन

1600x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच एचडी+ एलसीडी और सेल्फी शूटर के लिए वॉटरड्रॉप नॉच है। फोन मीडियाटेक हेलियो P35 SoC पर बेस्ड हैं जो IMG PowerVR GE8320 GPU के साथ जोड़े गए हैं। 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वनयूआई कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। f/2.2 अपर्चर वाला 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी शूटर के लिए फ्रंट में 5MP का शूटर शामिल है। 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The prices of Samsung Galaxy M14, Galaxy F14, Galaxy M04 and Galaxy F04 in India have been officially discounted. These are all budget offerings from the brand and the new prices are already effective in the country.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X