Flipkart Big Billion Days Sale 2021 में Motorola के इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट!
Flipkart Big Billion Days Sale 2021 का ऐलान हो चुका है। भारत में लगभग सभी ऑनलाइन खरीदारों के लिए फेस्टिवल सीजन में फ्लिपकार्ट और अमेजन की बड़ी सेल का इंतजार बेसब्री से रहता है। इस बार भी यूजर्स को इंतजार था कि कंपनियां कुछ बड़े सेल का ऐलान करेंगी और ठीक वैसा ही हुआ है। फ्लिपकार्ट ने अपनी शानदार और ग्रैंड सेल की घोषणा कर दी है।

इस सेल का नाम Flipkart Big Billion Days Sale 2021 है। इस सेल की शुरुआत 7 अक्टूबर से हो रही है और यह 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान यूजर्स को एक नहीं बल्कि अनेक प्रॉडक्ट्स पर मुफ्त ऑफर मिलेंगे। सभी इलेक्ट्रोनिक्स आइटम्स समेत स्मार्टफोन पर भी जमकर डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स मिलने वाला है।
Flipkart Big Billion Days Sale की घोषणा
अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इस सेल का इंतजार कर सकते हैं। हालांकि हम भी अपने इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे खास स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस सेल के दौरान आपको काफी फायदा पहुंचा सकता है। हम इस आर्टिकल में सिर्फ मोटोरोला कंपनी के स्मार्टफोन्स के बारे में बात करेंगे। हम आपको बताएंगे कि Flipkart big billion days 2021 में कौनसे मोटोरोला के सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स हैं, जिनपर जमकर डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स मिलने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
फ्लिपकार्ट की सेल में स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
जब स्मार्टफोन की बात आती है तो मोटोरोला सबसे बड़े ब्रांडों में से एक के रूप में उभरा है। आपको मोटोरोला का बजट डिवाइस भी प्रभावित करेगा और मोटोरोला का अच्छा प्रीमियम फ्लैगशिप फोन पिछले कुछ वक्त से यूजर्स को आकर्षिक करने में कामयाब रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप मोटोरोला फोन में स्टॉक एंड्रॉइड अनुभव के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।
यदि आप एक नए मोटोरोला स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल 2021 सबसे अच्छी जगह है। इस सेल में आपको Moto G60, Moto Edge 20 5G, और बहुत कुछ जैसे फोन छूट पर उपलब्ध हैं।
मोटोरोला के स्मार्टफोन पर मिलेंगे कई ऑफर्स
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल 2021 मोटो G60 को केवल 15,999 रु की डील कीमत पर पेश कर रही है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल 2021 में Moto Edge 20 5G और Moto Edge 20 Fusion 5G को भी खरीदा जा सकता है।
1. Moto G60
ऑफर:- फ़ोन की क़ीमत 21,999 है लेकिन सेल में आप इसे सिर्फ 15,999 में खरीद सकते हैं।
2. Motorola Moto Edge 20
ऑफर:-फ़ोन की कीमत 34,999 है लेकिन आप उसे सेल में सीधे 29,999 में खरीद सकते हैं।
3. Motorola Moto Edge Fusion 5G
ऑफर:- मोटोरोला का ये फ़ोन 24,999 का है लेकिन आप इसे सेल में 19,999 में खरीद सकते हैं।
4. Moto G40 Fusion
ऑफर:- फ़ोन की कीमत 16,999 है लेकिन आप इसे ऑफर में सिर्फ 12,999 में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








