Home
Mobile

Diwali Gift Ideas: अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुए नए स्मार्टफोन बनेंगे आपके त्योहार के लिए बेस्ट ऑप्शन

Diwali Gift Ideas: जैसे-जैसे दीवाली नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लोगों में उत्साह बढ़ रहा है और लोग जमकर इसकी तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में खरीददारी का भी सिलसिला जारी है। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट दुनिया की सबसे बड़ी फोन मार्केट में से एक है। यहां एक से बढ़कर एक दमदार स्मार्टफोन आए दिन लॉन्च होते रहते हैं।

अगर आप भी इस दिवाली बिल्कुल नया फोन खरीदना चाहते हैं या फिर किसी अपने को गिफ्ट के रूप में देना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुए लेटेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं। इस दीवाली पर इन लेटेस्ट फोन को गिफ्ट में देकर आप इस त्योहार को खास बना सकते हैं। चलिए फिर अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुए लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में जान लेते हैं।

अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुए नए फोन बनेंगे दिवाली के लिए बेस्ट गिफ्ट

अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुए लेटेस्ट स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A16 5G

Samsung Galaxy A16 5G एक पतला फोन है, जिसमें 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और Exynos 1330 चिपसेट है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर मौजूद है। स्मार्टफोन को 8GB + 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ कनेक्ट किया गया है।

इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो यूनिट मिल रही है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। कंपनी ने अपने इस फोन को लेकर 6 साल के OS अपडेट का वादा किया है। आप इस फोन को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

Realme P1 Speed 5G

इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट दिया गया है। इसमें 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसके साथ आपको 2.5GHz तक हाई क्लॉक स्पीड मिल जाती है। रियलमी के इस फोन में 26GB तक का रैम सपोर्ट और 256GB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिल रहा है।

इस फोन में 50MP का प्राइमरी लेंस और एक AI लेंस लगा हुआ है। सेल्फी के लिए यह फोन 16MP के कैमरा के साथ आया है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड कंपनी के लेटेस्ट UI सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यह फोन आपको 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगा।

Vivo Y300 Plus

फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रही है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। ये फोन पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल रहा है। इस फोन में आपको 8GB तक की वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन मिल रहा है।

फोन के रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 44 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। इस फोन को आप 23,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Lava Agni 3 5G

Lava Agni 3 5G में कंपनी ने 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड प्राइमरी डिस्प्ले दी है। इसके बैक में 1.74 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो कि कैमरा सेंसर के ठीक पास में है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300X प्रोसेसर मिल रहा है। Agni 3 5G में 8GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज दिया गया है। यह बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 8GB वर्चुअल रैम भी प्रदान करता है।

इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको EIS के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 66 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। यूजर्स को इसमें दो एंड्रॉयड अपग्रेड और 4 साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। इस फोन को आप मात्र 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

Infinix zero flip

अगर आपका बजट थोड़ा ऊपर है और आप फ्लिप फोन देकर अपनी फैमिली मेंबर्स या फ्रेंड को सरप्राइज दे सकते हैं। ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फ्लिप फोन में 3.64 इंच की एमोलेड कवर डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की मेन एमोलेड स्क्रीन का साइज 6.9 इंच है। ये दोनों ही डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

मेन डिस्प्ले को UTG का प्रोटेक्शन मिला है। यह फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 8Gb रैम, 8GB वर्चुअल रैम और 512GB यूएफएस 3.1 स्टोरेज दिया गया है।

Infinix ने इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 4720mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 70 वॉट फास्ट चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोल्डेबल फोन को आप 49,999 रुपये की कीमत पर घर ला सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you too want to buy a brand new phone this Diwali or want to give it as a gift to someone close to you, then here we have brought for you a list of the latest smartphones launched in October 2024.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X