Home
Mobile

बजट रेंज में आते हैं ये 200MP कैमरा वाले धांसू Smartphones, यहां देखें लिस्ट

Diwali sale: अगर आप भी बजट रेंज में तगड़े कैमरे वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आज हम आपको इस आर्टिकल में दिवाली सेल के तहत कम कीमत में मिलने वाले धांसू स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको कीमत से बेहद कम दाम में मिलेगा। यह स्मार्टफोन्स 200 मेगापिक्सल कैमरे से लैस हैं। जिससे आप बेहतरीन फोटोग्राफी कर सकते हैं। तो आइए आपको आगे इस लिस्ट में शामिल सभी फोन्स की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Honor 90 ऑफर

ऑनर के हाल ही में लॉन्च हुए ऑनर 90 (Honor 90) स्मार्टफोन को दिवाली सेल के तहत फ्लिपकार्ट से सिर्फ 29,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी एसबीआई क्रेडिट कार्ड से करता है, तो वह 1,000 रुपये का अन्य डिस्काउंट का भी लाभ इसपर ले सकता है। यह हैंडसेट 200MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ आ रहा है। इस फोन से यूजर बेहतरीन फोटोग्राफी कर सकते हैं।

बजट रेंज में आते हैं ये 200MP कैमरा वाले धांसू Smartphone, यहां देखें

Redmi Note 12 Pro Plus 5G ऑफर

इसके अलावा शाओमी रेडमी नोट 12 प्रो प्लस जिसे दिवाली सेल में अमेजन से मात्र 27,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन भी आपको 200MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी से लैस मिल रहा है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर शामिल किया है।

realme 11 Pro Plus ऑफर

अगर आपको फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन चाहिए तो आप अपनी लिस्ट में रियलमी 11 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन को भी शामिल कर सकत हैं। जो आपको 30 हजार से भी कम कीमत यानि कि, 25,999 रुपए में मिल जाएगा। इसके साथ ही इस फोन पर एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1,000 रुपये का अन्य डिस्काउंट लिया जा सकता है। इसमें भी कंपनी ने 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया है। इसके अलावा आपको इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिल रही है। कर्व्ड डिस्प्ले के कारण इस फोन में आपको प्रीमियम लुक मिल रहा है।

बजट रेंज में आते हैं ये 200MP कैमरा वाले धांसू Smartphone, यहां देखें

Infinix Zero Ultra ऑफर

इसके साथ इंफिनिक्स जीरो अल्ट्रा स्मार्टफोन भी फोटोग्राफी के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जो मात्र 29,999 रुपये में मिल रहा है। यह फोन आपको 200MP प्राइमरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ मिल रहा है। जिसमें 4500mAh की बैटरी मिल रही है। इस फोन पर ग्राहक 1,000 रुपये का डिस्काउंट बी ले सकते हैं। अपने इस हैंडसेट को इनफिनिक्स ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you about premium smartphones equipped with 200MP camera in the budget range, which you can buy with huge discounts. Which includes brands like Honor, Infinix and Redmi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X