बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदें 20,000 के बजट में आने वाले ये 5G फोन, देखें लिस्ट, जानें कीमत व फीचर
Best smartphone under 20,000: अगर आप इस वक्त नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 20,000 तक है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल आज हम आपको इस आर्टिकल में 20 हजार तक की कीमत में आने वाले बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे ग्राहक दिवाली सेल के तहत आकर्षक ऑफर्स के साथ ले सकते हैं। इस सेल में बजट, मिड रेंज, फ्लैगशिप और प्रीमियम फोन्स को बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। तो आइए आपको आगे इन फोन्स और इनपर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
सबसे पहले आपको बता दें, ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 2 नवंबर से शुरू हुए Flipkart Diwali Sale आज रात यानि कि, 11 नवंबर 11:59 बजे तक ही लाइव रहेगा। ऐसे में अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज सेल का आखिरी दिन है। इसके साथ ही अमेजन पर भी बजट स्मार्टफोन पर अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि अमेजन सेल अब खत्म हो गया है। इसके बावजूद भी इस सेल में कुछ स्मार्टफोन पर कूपन और बैंक ऑफर्स का लाभ मिल रहा है।
इन फोन्स पर बंपर छूट
Samsung Galaxy M14 को आप अमेजन से मात्र 12,039 रुपये में खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। जिसमें कंपनी ने Exynos 1330 Octa Core 2.4GH 5nm प्रोसेसर के साथ 6000mAh की बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा दे रही है।
OnePlus Nord CE 3 Lite को अमेजन से कीमत से 2,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन को 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन इस पर 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 500 रुपये का कूपन उपलब्ध है। जिससे कि इसे 17,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

iQOO Z7s 5G को अमेजन से 1,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद जा सकता है। आपको बता दें, यह डिस्काउंट कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर उपलब्ध है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन पर 16,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिल रही है।

इसके अलावा Redmi Note 12 के 4 + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इस पर भी 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








