Diwali Offer: 10,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये बेहतरीन फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स
Diwali Sale की शुरूआत हो चुकी है। जिसमें सभी स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट ऑफर किया जा रहा है। अगर आप भी अपने लिए या फिर किसी खास के लिए 10,000 रुपये से कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। ये फोन्स बेहतरीन कैमरा सेटअप के साथ कई अन्य तगड़े फीचर्स से लैस हैं। यहां कुछ बेहतरीन ऑप्शन दिए गए हैं, जो आपके बजट में फिट बैठेंगे।
Lava Yuva 3- लावा युवा 3 को आप दिवाली सेल के तहत 16 प्रतिशत छूट के साथ मात्र 6,699 रुपये खरीद सकते हैं। लावा के इस फोन में आपको 6.5 इंच एचडी+ (720 x 1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दी मिलती। यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करे तो आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

SAMSUNG Galaxy A14- इसके आप सैमसंग गैलेक्स ए14 को भी देख सकते हैं। वैसे तो इसकी एमआरपी प्राइज 15,499 रुपये है, लेकिन आप इसे फ्लिपकार्ट से 35 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ महज 9,999 रुपये में ले सकते हैं। इसके अलावा एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर आपको इस फोन पर 5 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
इस फोन में आपको 6.6 इंच फुल HD+ PLS LCD डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा आपको इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 25 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
POCO M6 5G - पोको के इस स्मार्टफोन को आप दिवाली सेल में 33 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मात्र 7,999 रुपये में खरीद सकेंगे। जबकि, इसकी असली कीमत 11,999 रुपये है। POCO M6 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 की डिस्प्ले मिलती है। यह फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस है। जिसमें 50MP का ड्यूल कैमरा है। इसके पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Redmi 13C -सबसे आखिर में बात करते हैं, रेडमी 13सी की। इस फोन को आप अमेजन से 39 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ महज 8,499 रुपये में खरीद सकेंगे।।


Click it and Unblock the Notifications








