Home
Mobile

पिछले मोटोरोला रेजर से ज्‍यादा बेहतर है मोटोरोला का नया ड्रॉयड रेजर

By Super
पिछले मोटोरोला रेजर से ज्‍यादा बेहतर है मोटोरोला का नया ड्रॉयड रेजर
मोटोरोला के दो हैंडसेट वो भी लगभग एक ही नाम के पर फीचर के मामले में बिल्‍कुल अलग। जी हां, अब तक तो आप समझ ही गए होगें कि हम किस के बारे में बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे है मोटोरोला ड्रॉयड रेजर और मोटोरोला रेजर की।

मोटोरोला के इन दोनों हैंडसेट के नाम तो एक जैसे हैं पर इनके फीचर और दाम दोनों ही काफी अलग हैं। अगर आपको याद होगा तो मोटोरोला रेजर नाम से एक स्‍लिम और शानदार फोन निकाला था। लोगों ने इसको काफी पंसद किया था और इस उत्‍पाद ने काफी अच्‍छा बिज़नेस भी किया।

इस 100 ग्राम के फ्लिप फोन की स्‍क्रीन साइज़ मात्र 2.2 इंच की ही थी। पर 2011 के मोटोरोला ड्रायड रेजर काफी कुछ अलग है, यह न केवल शानदार स्‍मार्टफोन है बल्कि इसकी 4.3 इंच की चौडी सी स्‍क्रीन जिसमें मल्‍टी टच और गौरिल्‍ला ग्‍लास डिस्‍प्‍ले, एसलेरोमीटर और प्रोक्‍सिमिटी सेंसर का फीचर भी दिया हुआ है।

पिछला हैंडसेट पुराने वाले प्‍लेटफार्म पर चलता था पर इस बार नए मोटोरोला ड्रॉयड रेजर में जिंजरब्रेड 2.3.5 वर्जन का ऑपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो 1.2 गीगा हर्ज के ड्यूल कोर प्रोसेसर पर रन करता है। अगर पुराने फोन में 1.23 मेगापिक्‍सल था तो नए वाले रेजर में पूरे 8 मेगापिक्‍सल का शानदार कैमरा वो भी ऑटो फोकस और लिड की सुविधा से लैस है। साथ ही आपको इसमें 2 मेगा पिक्‍सल का एक और कैमरा सामने की तरफ लगा हुआ मिल जाएगा।

पिछले मोटोरोला रेजर में लीआन की 710 एमएएच की बैट्री थी पर इस फोन में रिमूवबल लीऑन की 1780 एमएएच की जानदार बैट्री लगी है। अगर कीमत की बात की जाए तो मोटोरोला रेजर वी 3 7,500 रु का था और इसका नया वर्जन यानी की मोटोरोला ड्रॉयड रेजर लगभग 25,000 से 30,000 रु की कीमत में आएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X