Home
Mobile

देखें वीडियो: कैसे तोड़ा सैमसंग गैलेक्‍सी एस3 और एप्‍पल आईफोन 4 एस

देखें वीडियो: कैसे तोड़ा सैमसंग गैलेक्‍सी एस3 और एप्‍पल आईफोन 4 एस

सैमसंग ने कुछ दिनों पहले ही भारत में एस3 स्‍मार्टफोन लांच किया है जो दुनिया के टॉप 10 स्‍मार्टफोन में से एक है। सैमसंग के अनुसार एप्‍पल के 4एस से बेहतर फीचरों से लैस है सैमसंग का एस3 आज हम फोन के फीचरों और लुक के बारे में कोई बात नहीं करेंगे।

बल्कि आज एक टेस्‍ट के द्वारा यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि सैमसंग एस3 और एप्‍पल आईफोन 4 एस में से कौन सा फोन ज्‍यादा मजबूत है, अब मजबूती जानने के लिए फोन को तोड़ना तो पड़ेगा ही, जी हां हम मजाक नहीं कर रहें हैं।

नीचे दिए गए वीडियो में दोनों स्‍मार्टफोन को समान दूरी से गिराया जाता है, इसके बाद फोन की जांच करने पर पता चलता है सैमसंग गैलेक्‍सी एस3 की स्‍क्रीन को कम नुकसान हुआ है इसके मुकाबले एप्‍पल आइफोन 4एस की स्‍क्रीन को काफी नुकसान पहुंचा है।

मगर इसके बावजूद एप्‍पल आईफोन 4एस की स्‍क्रीन काम कर रही है जबकि सैमसंग एस3 की स्‍क्रीन ने काम करना बंद कर दिया है। अब आप ही फैसला करिए सैमसंग गैलेक्‍सी एस3 ज्‍यादा बेहतर है या एप्‍पल आइफोन 4एस

देखें वीडियो

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X