iPhone SE 4 में डायनामिक आइलैंड, iPhone 16 के जैसा हो सकता है डिजाइन
iPhone SE 4 काफी समय से अफवाहों का बाजार बना हुआ है। किफायती iPhone मॉडल में कई बार देरी हुई है और अब अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 2025 में किसी भी समय जारी किया जाएगा।
शुरुआती लीक में कहा गया था कि डिवाइस iPhone 14 की डिजाइन के जैसा आएगा, लेकिन एक नई अफवाह से पता चलता है कि Apple अपकमिंग iPhone SE में नॉच को हटा देगा।

डायनामिक आइलैंड, जो जरूरी सूचनाएं प्रदर्शित कर सकता है, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max पर शुरू हुआ। Apple ने पिछले साल इस फीचर को सभी iPhone 15 मॉडलों में पेश किया था।
एक्स पर टिपस्टर माजिन बू ने दावा करते हुए बताया कि iPhone SE 4 का डिजाइन "मौजूदा iPhone 16 के जैसा हो सकता है जो अभी भी डेवलप मेंट में है।" अपकमिंग हैंडसेट में iPhone 16 मॉडल के डबल कैमरे के बजाय सिंगल कैमरा होने की संभावना है।
iPhone SE के चौथी जनरेशन के मॉडल में डिस्प्ले पर डायनामिक आइलैंड मिलने की खबर है, जिसमें फेस आईडी और सेल्फी कैमरा होगा। टिपस्टर ने अफवाह में विश्वसनीयता जोड़ने के लिए एक स्केच भी शामिल किया है। शुरुआत में अनुमान लगाया गया था कि हैंडसेट iPhone 14 जैसे डिजाइन के साथ आएगा।

Apple ने 2022 में iPhone 14 Pro मॉडल के साथ डायनेमिक आइलैंड कार्यक्षमता पेश की। स्क्रीन के टॉप पर गोली के आकार का कटआउट Apple Pay लेनदेन, कम बैटरी चेतावनी, एयरड्रॉप ट्रांसफर, ऐप्पल मैप्स दिशा-निर्देश, इनकमिंग फोन कॉल, म्यूजिक ट्रैक शामिल है।
2023 में, एप्पल ने आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स पर इस फीचर को बरकरार रखा , जबकि इसे आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस तक भी बढ़ाया।

पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone SE 4 में 6.1 इंच का OLED पैनल होगा। इसके Apple के इन-हाउस 5G मॉडम चिप के साथ आने की उम्मीद है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने की उम्मीद है।
माना जाता है कि iPhone SE 4 2025 में लॉन्च हो सकता है। लेटेस्ट iPhone SE (2022) को मार्च 2022 में बेस 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 43,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications







