Home
Mobile

नोकिया ने एडसर्व के साथ किया करार

By Super
नोकिया ने एडसर्व के साथ किया करार
मोबाइल आधारित शिक्षा सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी एडसर्व ने नोकिया के स्मार्टफोन पर शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल फोन विनिर्माता नोकिया के साथ गठजोड़ किया है। इससे पहले एडसर्व ने ब्लैकबेरी से करार किया है इस करार के तहत एडसर्व ब्‍लैकबेरी स्मार्टफोन पर ऑनलाइन शिक्षा कंटेंट उपलब्ध करा रही है।

एडसर्व के नोकिया के साथ गठबंधन के मौके पर एडसर्व के चेयरमैन एवं सीईओ एस.गिरिधरन ने जानकारी दी कि नोकिया ने अपने ओवी एप्लीकेशंस में एडसर्व के हमथम एप्लीकेशंस को लागू करने की मंजूरी दी है और अब यह एप्लीकेशंस सभी नोकिया स्मार्टफोन में चलाने को उपलब्ध है। उन्होंने कहा, इस गठजोड़ से विद्यार्थियों को नोकिया के स्मार्टफोन पर ट्यूशन, अकादमिक कार्यक्रम, कौशल विकास और टेस्ट की तैयारी की सेवाओं सहित शिक्षा सेवाओं का उपयोग करने में मदद मिलेगी।

एडसर्व ने भविष्‍य में मोबाइल लर्निंग सेवाओ से अगले तीन साल में 200 करोड़ रुपये की आमदनी होने का लक्ष्य रखा है। मोबाइल शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर चल रही कंपनी ने अपने ग्राहकों की संख्या को एक करोड़ तक करने का इरादा जताया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X