Home
Mobile

Elista ने लॉन्च की नई QLED Google TV सीरीज; अब गांव-शहर में भी ‘स्मार्ट एंटरटेनमेंट'

भारत का स्मार्ट टीवी मार्केट अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए TeknoDome ग्रुप वाला Elista ने अपनी नई QLED Google TV सीरीज भारत में लॉन्च की है। इस सीरीज में 55-इंच 4K UHD, 43-इंच Full HD और 32-इंच HD वेरिएंट शामिल हैं, जो किफायती दामों पर प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स का एक्सपीरियंस देंगे।

Elista ने लॉन्च की नई QLED Google TV सीरीज

Elista की खासियत

Elista पिछले कुछ सालों से केवल शहरी बाजार ही नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाने में सफल रहा है। नई QLED Google TV रेंज इसी स्ट्रेटजी का हिस्सा है। कंपनी का मानना है कि अब ग्रामीण और टियर-2/3 सिटी के उपभोक्ता भी स्मार्ट टीवी और स्ट्रीमिंग कंटेंट की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।

CEO पवन कुमार ने कहा कि हमारा नया QLED Google TV लाइनअप आधुनिक भारतीय घरों की जरूरतों और उनके सपनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें cutting-edge टेक्नोलॉजी और एलीगेंट डिजाइन का संगम है।

डिजाइन और डिस्प्ले में प्रीमियम फील

नई QLED टीवी रेंज में बेज़ल-लेस डिजाइन

क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी

बेहतर कलर एक्यूरेसी और ब्राइटनेस

55-इंच मॉडल: 4K UHD रिजॉल्यूशन + HDR10 सपोर्ट

43-इंच और 32-इंच मॉडल: Full HD और HD रिजॉल्यूशन

कुछ मॉडलों में 48W इन-बिल्ट साउंडबार Dolby Audio के साथ आता है, जिससे सिनेमैटिक ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है।

स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी

टीवी में Google TV इंटरफेस दिया गया है, जो सभी प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट को एक जगह पर लाता है।

बिल्ट-इन Google Assistant और Chromecast

Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, SonyLIV और YouTube प्री-इंस्टॉल्ड

ड्यूल-बैंड Wi-Fi, 2 HDMI पोर्ट, और सीमलेस स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट

कंपनी ने Infinix AI और XBoost AI जैसे गेमिंग फीचर्स के बजाय इस टीवी सीरीज़ में कंटेंट इंटीग्रेशन और स्मार्ट होम कंट्रोल पर ध्यान दिया है।

किफायती कीमत और Make in India सपोर्ट

Elista की QLED Google TV रेंज को कंपिटिटिव प्राइस पॉइंट पर लॉन्च किया गया है।

  • 32-इंच QLED:23,990 रुपये
  • 43-इंच QLED: 35,990 रुपये
  • 55-इंच QLED: ₹69,990 रुपये

कंपनी का कहना है कि यह टीवी रेंज Kadappa, आंध्र प्रदेश में बने Make in India मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से ही सप्लाई की जाएगी। इसका मतलब है कि यूजर्स को न केवल किफायती स्मार्ट टीवी मिलेंगे, बल्कि देश में लोकल मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

रूरल-फोकस्ड मार्केटिंग: असली गेम चेंजर

आज जहां ज्यादातर ब्रांड्स मेट्रो सिटीज पर फोकस कर रहे हैं, वहीं Elista ने रूरल मार्केट पर फोकस कर के एक अलग पहचान बनाई है। कंपनी अपने टीवी को केवल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे Flipkart और Amazon पर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण डिस्ट्रीब्यूशन चैनल्स और लोकल डीलरशिप्स के जरिए भी उपलब्ध कराएगी।

Elista का विजन 2026

Elista ने पांच सालों में ही UAE, अफ्रीका, CIS और एशिया जैसे इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री कर ली है। कंपनी का लक्ष्य 2026 तक 1,500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करना है, जिसमें से एक-तिहाई भारतीय बिक्री से आएगा।

Elista की नई QLED Google TV रेंज सिर्फ सस्ते स्मार्ट टीवी की कहानी नहीं है। यह भारत के रूरल डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और Make in India इनिशिएटिव का प्रतीक है। आने वाले समय में, ऐसी कंपनियां ही तय करेंगी कि ग्रामीण भारत स्मार्ट एंटरटेनमेंट की क्रांति में कितनी तेजी से जुड़ता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Elista QLED Google TVs Launched in India Affordable, HDR10+, Dolby Audio & Make in India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X