क्या Starlink Smartphone पर काम रहा SpaceX? जानिए क्या है Elon Musk का असली प्लान
Elon Musk और SpaceX का नाम आते ही टेक वर्ल्ड में चर्चाएं तेज हो जाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर एक नई अफवाह ने जोर पकड़ लिया था कि SpaceX जल्द ही अपना Starlink Smartphone लॉन्च कर सकता है। कई यूज़र्स को लगा कि Musk अब इंटरनेट के बाद मोबाइल मार्केट में भी एंट्री करने वाले हैं।
लेकिन अब खुद Elon Musk ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। Musk ने साफ कहा है कि SpaceX इस समय किसी भी Starlink फोन पर काम नहीं कर रहा है।

अफवाहें कैसे शुरू हुईं?
दरअसल कुछ समय पहले Musk ने एक पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा था कि "Starlink फोन भविष्य में संभव हो सकता है।" बस इसी एक लाइन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि SpaceX जल्द अपना खुद का स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, जो सीधे सैटेलाइट नेटवर्क से जुड़ेगा। हालांकि अब Musk ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल ऐसा कोई प्रोजेक्ट एक्टिव नहीं है।
Starlink का असली फोकस क्या है?
Starlink, SpaceX की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती सर्विस है। यह एक satellite internet service है जो दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने का काम करती है।
आज Starlink के पास दुनिया भर में लाखों यूज़र्स हैं और यह SpaceX की कमाई का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है। कंपनी ने अपनी सर्विस को सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रखा बल्कि अब यह Airlines के लिए इन-फ्लाइट इंटरनेट, Ships और समुद्री नेटवर्क और Government और defense एजेंसियों तक भी फैल चुकी है।
"Satellite Connectivity" जरूर
भले ही Starlink का अपना स्मार्टफोन अभी नहीं आ रहा, लेकिन SpaceX का एक बड़ा प्लान यानी Direct-to-Device Satellite Communication जरूर सामने है।
SpaceX ने telecom कंपनियों जैसे T-Mobile के साथ पार्टनरशिप की है ताकि भविष्य में आम स्मार्टफोन भी सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट हो सकें।
इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में आप कई फीचर्स और सुविधाओं को सामान्य मोबाइल फोन्स में भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए आपको किसी खास Starlink handset की जरूरत नहीं होगी।
- इमरजेंसी मैसेजिंग
- रिमोट इलाके में नेटवर्क सपोर्ट
- सैटेलाइट बेस्ड कनेक्टिविटी
क्या Starlink Phone की जरूरत खत्म हो जाएगी?
एक बड़ा सवाल यह भी है कि अगर अभी के फोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी आ जाएगी, तो अलग Starlink फोन बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
SpaceX ने मोबाइल कनेक्टिविटी से जुड़े ट्रेडमार्क भी फाइल किए हैं, जिससे साफ है कि कंपनी कम्युनिकेशन के भविष्य को लेकर गंभीर है, लेकिन अभी smartphone बनाना प्राथमिकता नहीं है।
आगे क्या?
Elon Musk लंबे समय से कहते आए हैं कि उनका लक्ष्य space से पूरी दुनिया को बेहतर सर्कुलर कवरेज देना है। फिलहाल SpaceX का फोकस Starlink नेटवर्क को मजबूत करने और ज्यादा देशों में बढ़ाने पर है।
Starlink phone का आइडिया भविष्य में फिर चर्चा में आ सकता है, लेकिन अभी के लिए Musk ने साफ कर दिया है कि कोई Starlink स्मार्टफोन डेवलपमेंट में नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








