Home
Mobile

13 पिक्‍सल से लैस है मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन

By Super
13 पिक्‍सल से लैस है मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन


मोटोरोला कंपनी की तरफ से एक और नए मोबाइल फोन के लांच होने की घोषणा कर दी गई है। यह खूबसूरत डिजाइन वाला स्‍मार्टफोन मोटोरोला एक्‍सटी 928 जल्‍द ही सभी रीटेल स्‍टोरों में उपलब्‍ध हो जाएगा।

यह फोन सामने से देखने में काफी कुछ नोकिया एन 73 की तरह है पर जब आप इसके 4.5 इंच की वाइड स्‍क्रीन को देखेगें तो आप नोकिया को जरुर भूल जाएगें। टच स्‍क्रीन के इस फोन का रेजूलूशन 1280 x 720 पिक्‍सल है। फोन में अच्‍छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड 2.3 आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो 1.2 गीगाहर्ट के ड्यूल कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

फोटो कैप्‍चरिंग के लिए इसमें शानदार 13 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया हुआ है साथ ही सामने के तरफ भी एक कैमरा दिया है जो वीडियो कांफ्रेसिंग के लिए प्रयोग होगा। कनेक्‍टिविटी के लिए वाईफाई, ब्‍लूटूथ और यूएसबी सपोर्ट दिया गया है। मनोरंजन के लिए इसमें सोशल नेटवर्किंग और मीडिया प्‍लेयर दिया है इसके साथ ही 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी को पूरे 32 जीबी तक बढा भी सकते हैं। मोटोरोला एक्‍सटी 928 की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X