Home
Mobile

मात्र 4,000 रु में पाएं नोकिया का ड्यूल सिम फोन एक्‍स 2

By Super
मात्र 4,000 रु में पाएं नोकिया का ड्यूल सिम फोन एक्‍स 2

नोकिया का हमेशा यही प्रयास रहता है कि वह अपने ग्राहकों को सही कीमत में सही उत्‍पाद दे। इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए नोकिया ने एक शानदार ड्यूल सिम से लैस जीएसएम वाला नोकिया एक्‍स 2-02 की लांचिंग की घोषणा कर दी है।

जानकारी प्राप्‍त हुई है कि यह फोन जल्‍द ही भारतीय बाजार में उपलब्‍ध हो जाएगा जिसमें दो नेटवर्क को सपोर्ट करने की क्षमता होगी। इसमें 2.2 इंच की एलसीडी डिस्‍पले के साथ 240 x 320 रेजूलूशन शामिल है। फोटो कैप्‍चरिंग के लिए फोन में केवल 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा ही मौजूद जो आपको थोडा निराश कर सकता है। इसके साथ ही इसमें आप माइक्रो एसडी कार्ड के दा्रा 32 जीबी तक मेमोरी एक्‍सपैंड भी कर सकते हैं।

कनेक्‍टिविटी के लिए फोन में ब्‍लूटूथ और 3.4 एमएम का ऑडियो जैक मौजूद है। अच्‍छा पावर मैनेजमेंट के लिए इसमें 1020 एमएएच की लीऑन बैटरी दी गई है जो 9.7 घंटे टॉक टाइम के साथ 443 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है। इसके साथ ही इसमें मनोरंजन के लिए एफएम रेडियो और ऑडियो-वीडियो प्‍लेयर दिया गया है। इस ड्यूल सिम नोकिया एक्‍स 2-02 की कीमत आपको केवल 4,000 रु में आसानी से प्राप्‍त हो जाएगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X