भारत में डुअल फ्रंट कैमरा वाले दमदार फोन Xiaomi 14 Civi की एंट्री, मिड रेंज के साथ मिलेंगे अनगिनत बेनिफिट्स
Xiaomi ने फाइनली अपनी Civi सीरीज को भारत में प्रवेश दे दिया है। कंपनी ने अपनी इस सीरीज के पहले फोन Xiaomi 14 Civi को भारत में आज यानी 12 जून 2024 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने चीन में इस फोन को Xiaomi 14 Civi Pro के नाम से लॉन्च किया था।
Xiaomi 14 Civi को भारत में रीब्रांड करके लॉन्च किया गया है। वहीं Xiaomi ने इस फोन को 3 कलर ऑप्शन में एंट्री दी है। ऐसा माना जा रहा है कि Xiaomi 14 Civi स्मार्टफोन बाजार में पहले से मौजूद Samsung, OnePlue और Vivo को कड़ी टक्कर दे सकता है।

Xiaomi 14 Civi के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
बता दें कि शाओमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 12 जीबी रैम और 412 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इसी के साथ यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर रन करेगा।
फोन की बैटरी की बात की जाए तो इसमें 4,700mAh की बैटरी की सुविधा है, जो कि 67 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन को सिक्योरिटी के साथ भी कनेक्ट किया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi 14 Civi में Wi-Fi, 5G, LTE, NFC जैसे फीचर्स को जोड़ा गया है।

Xiaomi 14 Civi की कैमरा क्वालिटी
इस स्मार्टफोन में Cinematic Vision वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन वाइड एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 2x टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया है, इसके लिए 32 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरा दिए गए हैं। कंपनी दावा करती है कि Xiaomi 14 Civi में मौजूद कैमरे से 4K क्वालिटी की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Xiaomi 14 Civi की कीमत
Xiaomi का ये मिड बजट स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट 8 जीबी + 256 जीबी और 12 जीबी + 512 जीबी में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये रखी हैं। वहीं इसके टॉप वेरिएंट को आप 47,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Xiaomi 14 Civi की उपलब्धता
इस स्मार्टफोन की सेल 20 जून 2024 से दोपहर के 12 बजे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और शाओमी की ऑफिशियल ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर शुरू होगी। आप इस स्मार्टफोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टिंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। फोन की प्री-बुकिंग आज से ही शुरू हो चुकी है। प्री-बुकिंग करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी ने फ्री में Redmi Watch 3 Active देने का ऑफर भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








