एरिक्सन सोनी को बेचेगी 50 फीसदी हिस्सेदारी

गैजेट बाजार की दो दिग्गज कंपनिया सोनी और सोनी एरिक्सन 2001 से अपनी क्वालिटी और उन्नत उत्पादों के लिए जानी जाती है। जो बाद में वैश्विक बाजार की छठी सबसे बड़ी कंपनी बनी। एरिक्सन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि मोबाईल फोन बाजार पिछले दशक में नाटकीय तौर पर बदला है और इस बाजार में स्मार्टफोन का बोलबाला बढा है।
सूत्रों के अनुसार सोनी एरिक्सन को करीब 1.5 बिलियन डॉलर में खरीदेगी। पिछले 10 सालों में एरिक्सन ने बाजार में अपने कई उत्पादों को लांच किया जिसे भारत के अलावा अन्य देशों में भी पसंद किया गया है। नई कंपनी स्मार्टफोन और टैबलेट की मांग को देखते हुए जल्द कुछ नए उत्पाद लांच करेगी। इसके अलावा कंपनी अपने मीडिया प्लेयर सेंकशन पर भी ध्यान देगी।
ग्लोबल मार्केट में सोनी के म्यूजिक एसेसीरीज जैसे हेडफोन, स्पीकर और म्यूजिक प्लेयरों की काफी मांग है। सोनी आनेवाले दिनों में एंड्राएड प्लेटफार्म से लैस कुछ नए उत्पादों को पेश करेगी। उम्मीद की जा रही है सोनी एरिक्सन के विलय के बाद बाजार में सोनी एक नए रूप में दुबारा धूम मचाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








