महंगा हो या सस्ता हर स्मार्टफोन में हैं ये 6 हिडन फीचर्स!
स्मार्टफोन समय के साथ काफी स्मार्ट हो चुके हैं। हमारे लगभग सभी काम घर बैठे हो जाते हैं। जिसके लिए फोन में दी एप में ढेरों एप्स मौजूद हैं।
हम में से कई लोग ऐसे होंगे जो लम्बे समय से स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद स्मार्टफोन के बारे में पूरी जानकारी नहीं रखते हैं। आज हम आपको आपके स्मार्टफोन में छुपे ऐसे ही कुछ 6 फीचर्स बताने वाले हैं जो आपकी लाइफ और भी मजेदार बना सकते हैं। सबसे कमाल की बात यह है कि ये काम किसी भी स्मार्टफोन से मुमकिन हैं।
आप अपने फोन में कैमरे के जरिए कुछ भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल ट्रांसलेट की मदद लेनी होगी। फ़ोनजॉय टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर आप इसमें 400 से अधिक गेम खेल सकते हैं। अपने डाक्यूमेंट्स को सेफ रखने के लिए आप अपने उनका डिजिटल वर्जन भी रख सकते हैं। इसके लिए आप जीनियस स्कैन ओर कैमस्कैनर की मदद ले सकते हैं। यदि आपको कोई परेशान करने वाली कॉल्स प्राप्त होती हैं तो आप उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं। आप कॉल ब्लॉकिंग आप्शन, कॉल सेटिंग के विकल्प में पा सकते हैं। ज्यादातर फोन में ये वहीँ होता है। अब अपने प्यारे स्मार्टफोन से रखें दिल का ख्याल। आईफोन में दी हुए हेल्थ एप के जरिए आप अपने दिल की हार्ट रेट का ध्यान रख सकते हैं साथ ही एप स्टोर में भी कई इस तरह की एप हैं जो दिल की धड़कन मॉनिटर करती हैं। यह एंड्रायड के लिए भी उपलब्ध हैं। यदि आपका टीवी, घर का सिक्यूरिटी सिस्टम या लाइटिंग आदि रिमोट से एप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है तो आपका स्मार्टफोन कमाल कर सकता है। अब आप जब भी घर से बाहर निकलेंगे तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं कि लाइट खुली रह गई या नहीं।
#1
#2
#3
#4
#5
#6


Click it and Unblock the Notifications