भारत में बढ़ रहें है हर साल मोबाइल इंटरनेट यूजर

55 प्रतिशत यूजर ऐसे है जो भारत के 8 मेट्रो शहर में से है ये शहर हैं मुबंई, दिल्ली एनसीआर, कोलकाता, चैन्नई, बैंगलूरू, हैदराबाद, पुने, अहमदाबाद। मोबाइल इंटरनेट इन इंडिया की रिपोर्ट पर बोलते हुए आईएएमएआई के प्रेसिडेंट सुबो रे कहते हैं भारत में इंटरनेट यूजर की बढ़ती संख्या भविष्य के लिए अच्छे संकेत है। इससे ने केवल इंटरनेट की पहुच ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच होगी बल्कि इस सेंगमेंट को बढ़ावा भी मिलेगा। अगर एशिया में इंटरनेट यूजर की संख्या को देखें तो 2010 में 117,353,600 इंटरनेट यूजर थे।
अगर यही रफ्तार बरकरार रही तो 2015 तक पूरे एशिया में इंटरनेट यूजरों की संख्या 511,851,800 के करीब पहुंच जाएगी। दिन पर दिन टैक्नालॉजी के सस्ता होने की वजह से अब आम आदमी के हाथों में भी लैपटाप आ चुका है। वहीं मोबाइल कंपनियां भी ज्यादा से ज्यादा मोबाइल में इंटरनेट की सुविधा दे रहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








