Home
Mobile

फेसबुक का नया मोबाइल ऐप्लीकेशन: ‘फेसबुक फॉर एवरी फोन’

By Super

फेसबुक का नया मोबाइल ऐप्लीकेशन: ‘फेसबुक फॉर एवरी फोन’

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स के मामले में फेसबुक निर्विवाद विजेता है. इंटरनेट से कनेक्ट करते ही अपने ब्राउज़र के ऐड्रेस बार में सबसे पहले फेसबुक का ऐड्रेस टाइप करना अधिकांश इंटरनेट प्रयोक्ताओं की आदत बन चुकी है। इसके अलावा यह वेबसाइट अधिकांश स्मार्टफोन व अन्य अनेक मोबाइल फोन मॉडलों के माध्यम से उपलब्ध है, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद अभी भी ऐसे कई मोबाइल फोन मॉडल हैं, जिनके माध्यम से फेसबुक का प्रयोग कर पाने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

यदि ऐसे मॉडलों के द्वारा भी फेसबुक का प्रयोग कर पाने की सुविधा उपलब्ध हो जाए, तो स्वाभाविक रूप से फेसबुक का प्रयोग करने वालों की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। लेकिन अब सवाल ये है कि ऐसा किस तरह किया जाए? अब खुद फेसबुक ने ही इसका उपाय ढूंढ लिया है।

फेसबुक ने अब 'फेसबुक फॉर एवरी फोन' नामक एक नए मोबाइल ऐप्लिकेशन का निर्माण करने की घोषणा की है. इसके माध्यम से पूरी दुनिया में ढाई हज़ार विभिन्न मोबाइल मॉडेलों पर फेसबुक का प्रयोग करने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

फेसबुक के आधिकारिक ब्लॉग पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रति माह 75 करोड़ से भी ज़्यादा यूज़र्स फेसबुक का प्रयोग करते हैं। हालांकि उत्तरी अमरीका में फेसबुक का प्रयोक्ताओं की संख्या कम हो रही है, लेकिन विश्व के अन्य भागों में प्रयोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इसलिए कंपनी का विचार है कि यह ऐप्लीकेशन अवश्य ही इन प्रयोक्ताओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। 'फेसबुक फॉर एवरी फोन' के माध्यम से फिलहाल फोटो शेयरिंग, न्यूज़ फीड, कॉन्टेक्ट लिस्ट जैसी सुविधाओं का प्रयोग कर पाना संभव हो सकेगा और साथ ही अपने मित्रों को संदेश भी भेजे जा सकेंगे।

इसके अलावा मोबाइल फोन के कैमरे से खींचे गए या फोन में मौजूद फोटो सीधे ही फेसबुक एल्बम में अपलोड कर पाने की सुविधा भी इसमें उपलब्ध होगी। फिलहाल यह ऐप्लीकेशन जावा एनेबल्ड मोबाइल फोन मॉडलों में प्रयोग किया जा सकेगा। मोबाइल के माध्यम से इंटरनेट का प्रयोग करने के लिये सर्विस प्रोवाइडर द्वारा उपभोक्ताओं के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले इंटरनेट प्लान अक्सर बहुत महंगे होते हैं।

कई दुर्गम क्षेत्रों में तो ये सुविधा उपलब्ध ही नहीं होती. ऐसा कहा जा रहा है कि 'फेसबुक फॉर एवरी फोन" ऐप्लीकेशन को बनाने का ये कदम फेसबुक ने इस उठाया है ताकि ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले यूज़र्स भी नाम-मात्र की दरों पर फेसबुक के प्रयोग का मज़ा ले सकें। इससे इन यूज़र्स का तो लाभ होगा ही, साथ ही फेसबुक की लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X