Home
Mobile

20000 से कम कीमत में भारत में सबसे फास्ट चार्जिंग वाले फोन्स: Realme Narzo 70 Pro, Redmi Note 14 और अन्य

आजकल फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन की जरूरत बढ़ गई है, और अच्छी खबर यह है कि, अब आपको इसे पाने के लिए महंगे फोन खरीदने की जरूरत नहीं है। आज हम इस आर्टिकल में आपको भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले कुछ बेहतरीन फोन्स की डिटेल्स बताएंगे, जो शानदार चार्जिंग स्पीड ऑफर करते हैं।

दरअसल हमने कुछ सबसे फास्ट चार्जिंग परफॉर्मेंस देने वाले टॉप स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है, ताकि आप अपने लिए परफेक्ट फोन का चुनाव कर सकें। तो चलिए आगे अब इनकी कीमत व अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं।

20000 से कम कीमत में भारत में सबसे फास्ट चार्जिंग वाले फोन्स की लिस्ट

OnePlus Nord CE 4 Lite: सबसे पहले बात करते हैं, वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट की, जिसमें आपको120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से जोड़ा गया है।

वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। अब इसकी बैटरी की बात करें तो यह 5,500mAh की बैटरी से लैस है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन केवल 50 मिनट में 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। कीमत की बात करें तो इसके 8GB/128GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये और 8GB/256GB की कीमत 22,999 रुपये है।

Realme P1: रियलमी P1 20 हजार से कम कीमत वाले सबसे अच्छे गेमिंग फोन में से एक है। जिसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसे MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में कंपनी ने 50MP का मेन कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जो लगभग 48 मिनट में इसकी बैटरी को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक रिचार्ज करता है। कीमत की बात करें तो इसके 6GB/128GB की कीमत 15,999 रुपये और 8GB/256GB की कीमत 18,999 रुपये है।

Redmi Note 14: रेडमी नोट 14 में 6.67-इंच FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 7025 Ultra SoC के साथ आ रहा है। जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 20MP का फ्रंट कैमरा है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी 5,110mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करता है। यह डिवाइस को महज 32 मिनट में 20 प्रतिशत और 100 प्रतिशत तक पूरी तरह से चार्ज कर सकता है। इसके 6GB/128GB मॉडल को 19,999 रुपये और 8GB/128GB को 21,999 रुपये में लिया जा सकता है।

Realme Narzo 70 Pro: रियलमी नार्जों 70 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस फोन में कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W पावर एडॉप्टर का उपयोग करके केवल 42 मिनट में 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक फास्ट चार्ज होता है। कीमत की बात करें तो इसके 8GB/128GB की कीमत 19,999 रुपये और 8GB/256GB की कीमत 21,999 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Fastest Charging Phone In India Under 20000: Realme Narzo 70 Pro, Redmi Note 14 and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X