अमेजन लिस्टिंग पर सामने आई Poco F6 5G की खासियत, दो कलर ऑप्शन में हो सकता है लॉन्च
Poco, 23 मई 2024 को अपना धमाकेदार स्मार्टफोन Poco F6 5G को लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को कंपनी ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने जा रही है। साथ ही इस फोन से जुड़ी कई सारी बातें सामने आ रही है। वहीं इस स्मार्टफोन के प्रो वेरिएंट को Redmi K70 का रीब्रांड वर्जन के रूप में माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने अपने Poco F6 5G Pro को समय से पहले ही लिस्ट कर दिया गया है, जिसकी वजह से स्मार्टफोन के कुछ खास फीचर्स और कीमत की जानकारी सामने आई है।

Poco F6 5G Pro की कीमत
इस स्मार्टफोन की अमेजन लिस्टिंग में 16GB + 1TB की कीमत लगभग 56,000 रुपये दिखाई गई है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर काम करेगा।
Poco F6 5G Pro में 50 MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 120 वॉट वायर्ड हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। अमेजन लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच WQHD+ फ्लो एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट 4000 निट्स पीक ब्राइनेट्स और 3840 हर्ट्ज PWM डिमिंग रेट का सपोर्ट भी मिलेगा।
इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन का कलर भी नजर आ रहा है। Poco F6 5G Pro इस लिस्टिंग पर White Color Option में दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ ऑफिशियल टीजर में फोन को Black Color ऑप्शन में दिखाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह फोन दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं Poco कन्फर्म कर चुका है कि कंपनी अपने इस फोन को 23 मई को भारत के मार्केट में पेश कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications








