Home
Mobile

लॉन्चिंग से पहले Oppo F23 Pro 5G के फीचर्स का हुआ खुलासा, इतनी होगी कीमत

लॉन्चिंग से पहले Oppo F23 Pro 5G के फीचर्स का हुआ खुलासा

Oppo F23 Pro 5G: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo अपने नए Oppo F23 Pro 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 15 मई को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन के फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी अपने इस नए अपकमिंग फोन को तगड़े कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है।

Oppo F23 Pro 5G के फीचर

टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने Oppo के इस नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा किया है। टिप्स्टर की मानें तो इस अपकमिंग फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 580 निट्स ब्राइटनेस के साथ यूजर्स को दिया जा सकता है। इसी के साथ फोन में 256 GB स्टोरेज के साथ क्वालकॉम Snapdragon 695 प्रोसेसर भी शामिल किया जा सकता है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप दिया जाएगा, जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल और दो अन्य सेंसर 2-2 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया सकता है। वहीं इसके बैटरी की बात करें तो इसमें 5000 mAh की बैटरी 67 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकता है। आपको बता दें, अभी कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Oppo F23 Pro 5G की कीमत

कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन Oppo F23 Pro 5G को 25 हजार से भी कम कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

गौरतलब है कि, Oppo F23 Pro 5G जल्द ही देश में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो के इस F सीरीज को Oppo F21 Pro 5G के सक्सेसर के दौर पर पेश किया जाएगा, जिसे पिछले साल कंपनी ने अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था। कंपी ने इस स्मार्टफोन को 6.4 इंच के फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और Android 12 आधारित ColorOS 12 यूआई के साथ बाजार में उतारा था। वहीं इस फोन में 4,500mAh की बैटरी यूनिट के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर शामिल किया गया था।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Even before the launch of Oppo F23 Pro 5G, information about its features has been revealed. In which it is being claimed that the company will be given the setup of triple rear camera in this new smartphone. In which the primary lens can be 64 megapixels and two other sensors can be of 2-2 megapixels. Along with this, a 32-megapixel front camera can also be given for selfie and video calling.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X