जानिए क्या आपको मिल सकता है आईफोन 7 का यह धमाकेदार ऑफर?
भारत में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को लॉन्च हुए करीब एक हफ्ता ही हुआ है। इन आईफोन की कीमत 60,000 रुपए और 72,000 रुपए से शुरू होती है। हालाँकि कई एपल फैन्स ने इन स्मार्टफोन्स को खरीद भी लिया है। लेकिन हर कोई चाहे वो एपल फैन हो या नहीं, आईफोन को अफोर्ड नहीं कर सकता है। खासकर की भारत जैसे देश में।

इस सभी के बीच सबसे मजेदार बात यह है कि आईफोन के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन आईफोन 7 को अब भारतियों के पास एक खास मौका है। जिसमें आपको यह स्मार्टफोन केवल 19,990 रुपए में मिल सकता है। लेकिन यह ऑफर हर किसी के लिए मान्य नहीं है। इसके लिए कुछ नियम और शर्तें हैं।
तो चलिए पहले जान लीजिए कि आप इस ऑफर को पा सकते हैं या नहीं।
एंटरप्राइज ऑफर
जैसा कि नाम से पता चलता है यह ऑफर कुछ एंटरप्राइजेज के एम्प्लाइज के लिए ही हैं जिन्होंने एयरटेल प्लान से पार्टनरशिप की है। केवल वही लोग इस ऑफर के तहत आईफोन 7 को 19,990 रुपए में ले सकते हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
19,990 रुपए डाउनपेमेंट है
यदि पहली शर्त आप पास करते हैं तो देखें कि यह ऑफर आपके लिए है या नहीं। एयरटेल यह आईफोन फॉर लाइफ प्लान ऑफर कर रहा है। जिसमें आईफोन 7 19,990 रुपए डाउनपेमेंट पर मिल रहा है, इसकी कीमत 19,990 रुपए नहीं है।
जरुरी डॉक्यूमेंट
एयरटेल और बजाज फाइनेंस का यह ऑफर पाने के लिए आपको अपने दो महीने की सैलरी स्लिप देनी होगी। साथ ही आपको इलेक्ट्रॉनिक क्लीयरेंस सर्विस साइन अप करना होगा, जहाँ आप बजाज फाइनेंस को अपने अकाउंट से रुपए काटने करने की अनुमति देते हैं।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
ये हैं अनिवार्य प्लान
यदि आप इस ऑफर के तहत आईफोन लेते हैं तो आपको इन में से एक एयरटेल प्लान चुनना होगा। जो कि 1,999 रुपए, 2,999 रुपए और 2,499 रुपए प्रति माह है।
यह भी है प्लान में
इस प्लान के तहत आप 12 महीने के बाद अपना आईफोन वापस कर नया लेटेस्ट आईफोन पा सकते हैं। लेकिन यदि आप अपने आईफोन से संतुष्ट हैं तो आप उसे ही रख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








