फाइंडर है दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन
oppo-thinnest-smartphone
oppo-thinnest-smartphone
oppo-world-s-thinnest-smartphone
oppo-world-s-thinnest-smartphoneमोबाइल बाजार में चाइनीज कंपनी ने दावा किया है कि उसने दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन बनाया है। ओप्प फाइंडर नाम का ये स्मार्टफोन केवल 6.68 एमएम मोटा है। जबकि अभी तक हुवाई के एसेंट को सबसे थिन स्मार्टफोन का दर्जा मिला हुआ था, हुवाई एसेंट के मुकाबले फाइंडर 6.68 एमएम मोटा है। फाइंडर को ओप्पो नाम की चाइनीज कंपनी ने बनाया है।
सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर
ओप्प फाइंडर में 4.3 इंच की एमोल्ड स्क्रीन दी गई है। इसके साथ फाइंडर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है जो 1080 पिक्सल क्वालिटी से वीडियो कैपचरिंग करता है। वीडियो चैटिंग करने के लिए 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
फोन में ढेर सारा डेटा सेव किया जा सकता है इसके लिए 1 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की इनबिल्ड मैमोरी दी गई है। फास्ट प्रोसेसिंग के लिए फोन में 1.5 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन का साइज इसे देखने में आकर्षक लुक प्रदान करता है। इसके अलावा कनेक्टीविटी के लिए फाइंडर स्मार्टफोन में ब्लूटूथ और वाइफाई का फीचर भी दिया गया है।
कीमत- 35,000 रुपए
ओप्पो फाइंडर में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 4.3 इंच की एमोल्ड स्क्रीन
- 8 मेगापिक्सल कैमरा
- 1080 पिक्सल सपोर्ट वीडियो रिकार्डिंग
- 1.5 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर
- 1जीबी की रैम
- 16 जीबी इनबिल्ड मैमोरी
- ब्लूटूथ, वाईफाई


Click it and Unblock the Notifications








