इंटेल का पहला एंड्राएड स्मार्टफोन जल्द बाजार में

कई समय पहले इंटेल ने मोबाइल की बडी़ कंपनियों के साथ डील की थी की उनके दा्रा बनाए गए मोबाइलों में इंटेल चिप लगाए जाएं। और ठीक ऐसा ही हुआ पर बाजार में अचानक एंड्राएड ओएस मोबाइल आ जाने से इंटेल की डिमांड काफी घट गई।
हालही में रिपोर्ट मिली है कि इंटेल फिर से मोबाइल बाजार में उतरने की पूरी तैयारी में है। और यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि यह अकेले नहीं बल्कि यह एक ऐसे स्मार्टफोन के साथ आ रहा है जो एंड्राएड ओएस पर रन करेगा और जिसमें इंटेल चिप लगी होगी।
इस स्मार्टफोन के बारे में अगर आपको और जानना है तो इसके लिए अभी आपको शायद कुछ महीनों के लिए और इंतजार करना पडेगा। पर टेक्नॉलिजी रिवियू का कहना है कि इस स्मार्टफोन में एटम प्रोसेसर लगा होगा जिसे मिडफील्ड ने बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि यह स्मार्टफोन एंड्राएड के 2.3 जिंजरब्रैड ओएस पर रन करता है।
कई लोग कई तरह की बाते कर रहे हैं पर जो पुख्ता जानकारी मिली है, वह बताती है कि इस स्मार्टफोन का लुक या फिर आकार बहुत कुछ आईफोन से मेल खाता हुआ होगा। जो न सिर्फ देखने में बल्कि भार में भी काफी हल्का होगा क्योंकि किसी धातु या ग्लास से बने होने के बजाय प्लास्टिक से बना हुआ है।
हैंडसेट में एटम प्रोसेसर लगा होने से यह एंड्राएड के सभी एप्पलीकेशन को बडी सफलता पूर्वक से सपोर्ट करेगा। सूत्रों ने बताया है कि इसकी जानकारी आपको जनवरी में अगले साल तक ही मिल पाएगी। यह स्मार्टफोन बाजार में 2012 के मध्य तक आएगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications