Android 15 का पहला Beta वर्जन रोलआउट, सबसे पहले इस फोन के यूजर्स को मिलेगा लाभ
Android 15 का पहला Beta वर्जन रिलीज किया जा चुका है। Android के इस अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम को पिछले कुछ हफ्तों से डेवलपर्स प्रिव्यू में रखा गया था, लेकिन अब Google ने अपने इस लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस का पहला बीटा वर्जन साधारण यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। इसी के साथ यह लेटेस्ट वर्जन कई स्मार्टफोन पर उपलब्ध हो सकेगा।
चलिए जानते हैं कि Android 15 का Beta वर्जन किन स्मार्टफोन में उपलब्ध होगा और इसमें कौनसे नए फीचर्स को शामिल किया गया है। बता दें कि Android 15 Beta 1 फिलहाल सिर्फ Google पिक्सल के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिसमें Google Pixel 6, Google Pixel 6 Pro, Google Pixel 6a, Google Pixel 7, Google Pixel 7 Pro, Google Pixel 7 Pro, Google Pixel 7a, Google Pixel Fold, Google Pixel Tablet, Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro शामिल हैं।

Android 15 के जरिए यूजर्स को एक खास फीचर्स मिलने वाला है। इस फीचर्स की मदद से फोन में कोई भी ऐप किसी विंडो स्टाइल में ओपन नहीं होगा, बल्कि वह ऐप पूरी स्क्रीन पर ओपन होगा। इसका मतलब यह है कि फोन में किसी ऐप को यूज करते समय स्क्रीन पर ब्लैक कलर का बार बॉक्स अब दिखाई नहीं देगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स का डिस्प्ले एक्सपीरियंस बेहद ही शानदार और नया हो जाएगा। यूजर्स किसी भी ऐप का कंटेट फोन की पूरी स्क्रीन पर देख सकेंगे।
Android 15 के इस अपडेटेड वर्जन के बाद से यूजर्स को अपने फोन में किसी भी ऐप को अनइंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं होगी। यूजर्स ऐप को अनइंस्टॉल करने की जगह Archive कर सकते हैं। इसी के साथ ही यह प्रोसेसर ऐप से सभी आवश्यक जानकारी जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल, पर्सनल डेटा और अन्य ऑन-डिवाइस जानकारी को सेव कर लेगा। इस वर्जन की खास बात यह है कि यह सिर्फ उसी जानकारी को हटाएगा , जिसे आपके द्वारा क्लाउड से रीस्टोर किया जा सकता है।
Android 15 के इस अपडेटेड वर्जन में एक्सटर्नल ब्रेल डिस्प्ले का नेटिव सपोर्ट होगा, जो कि USB और Bluetooth पर HID स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करता है। इतना ही नहीं यह अपडेटेड वर्जन ऐसे लोगों को जिन्हें देखने में समस्या का सामना करना पड़ता है, उन लोगों के लिए अपने ब्रेल डिस्प्ले को एंड्रॉयड डिवाइस से आसानी से कनेक्ट करने और Google की टॉकबैक सर्विस का इस्तेमाल करने में मदद करेगा।
Android 15 अपडेट के जरिए इस फीचर्स के अलावा और भी बहुत सारे फीचर्स देखने को मिलेंगे। Android 15 अपडेट के स्टेबल वर्जन की लॉन्च डेट के बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त 2024 तक Android 15 को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








