नोकिया ने जोड़ा ल्यूमिया सीरीज़ में एक और ल्यूमिया 900

नोकिया ने एक बार फिर से ल्यूमिया सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन ल्यूमिया 900 का नाम जोड़ कर खुद को दुबारा परिभाषित कर दिया है। जहां नोकिया ल्यूमिया 800 ने लांच होते ही दुनिया भर में अपनी सफलता के झंडे गाड दिए वहीं पर ल्यूमिया का ही एक और स्मार्टफोन रीलीज़ होने के लिए तैयार है।
जहां तक जानकारी की बात है तो आशा की जा रही है कि ल्यूमिया 900 की स्क्रीन 4.3 इंच की अमोल्ड डिस्पले है। फोन की अच्छी परफार्मेस के लिए इसमें 1.4 गीगा हर्ज का प्रोसेसर लगा हुआ है। इसकी थोडी सी डिजाइन ल्यूमिया के पहले वाले से थोडा अलग है, इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट पर कवर नहीं दिया गया है।
वैसे तो इसके ओएस के बारे में कंपनी ने अपनी तरफ से कोई खुलासा तो नहीं किया है पर अंदेशा है कि इसमें विंडोज़ का टैंगो ओएस लगा होगा। फोटो कैप्चरिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा होगा जो हाई डेफिनेशन वीडियो रिकार्ड करेगा। फोन में 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी होगी जो ज्यादा से ज्यादा गाने और वीडियो को स्टोर करने की क्षमता रखता है।
नोकिया लगातार ल्यूमिया सीरीज में बदलाव कर रहा है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्मार्टफोन लंबी रेस में टिके रहने के लिए ही यह सब कर रहा है। इस बार इसका मुकाबला सैमसंग या एचटीसी जैसे दमदार ब्रांडो से न हो कर सीधे एप्पल आईफोन से होने वाला है। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉचिंग की तिथी का खुलासा नहीं किया है पर यह जरुर बता दिया है कि नोकिया ल्यूमिया 900 को 2012 के बीच में ग्राहको के सामने पेश कर दिया जाएगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications