Home
Mobile

भारत में पहला HMD ब्रांड वाला फीचर फोन लॉन्च, कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानें कीमत

HMD ने भारत में अपने दो नए फीचर फोन लॉन्च किए हैं। जिसे HMD 105 और HMD 110 के नाम से जाना जाएगा। एचएमडी के ये दोनों लेटेस्ट फोन्स के डिजाइन पहले से मार्केट में मौजूद फीचर फोन के सामन ही है।

हालांकि, ये फोन्स UPI ऐप के साथ आ रहे हैं। यानि कि, ग्राहक इससे यूपाआई पेमेंट भी कर सकेंगे। इसके साथ ही यह इंटरनेट कनेक्टिविटी 4G सपोर्ट से भी लैस हैं। आइए आगे इनकी कीमत व खासियत डिटेल्स में जानते हैं।

भारत में पहला HMD ब्रांड वाला फीचर फोन लॉन्च, कर सकेंगे UPI पेमेंट

HMD 105 और HMD 110 स्पेसिफिकेशन- इन दोनों नए फोन का डिजाइन लगभग एक समान है। ये बेहतरीन कर्व के साथ मॉड्रन लुक के साथ आ रहे हैं। दोनों फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, MP3 प्लेयर और वायर्ड और वायरलेस FM रेडियो मिलता है।

यूजर को HMD 105 में कैमरा नहीं मिलेगा, यानी कि, इससे भुगतान के लिए मैन्युअल रूप से नंबर टाइप करना होगा। जबकि, HMD 110 में एक कैमरा है, जिससे उपयोगकर्ता QR कोड को स्कैन कर इजली भुगतान कर सकता है।

भारत में पहला HMD ब्रांड वाला फीचर फोन लॉन्च, कर सकेंगे UPI पेमेंट

इसके साथ ही इनमें USB-C पोर्ट के लिए सपोर्ट के साथ 1,000 mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, ये 18 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देने से सक्षम हैं।

इसके अलावा आपको दोनों फोन्स में 3.5 मिमी हेडफोन जैक मिलता है। इनपुट के लिए इसमें 9 भारतीय भाषाओं और रेंडरिंग के लिए 23 भाषाओं का समर्थन है। कंपनी अपने इन लेटेस्ट फोन के साथ एक साल की वारंटी भी दे रही है।

HMD 105 और HMD 110 कीमत- कंपनी की बात करें तो HMD 105 की कीमत 999 रुपये है, जिसे ग्राहक ब्लैक, पर्पल और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। वहीं HMD 110 की कीमत 1,199 रुपये तय किया गया है।

इसे ब्लैक और ग्रीन कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। दोनों फोन्स को ब्रांड की आधिकारिक साइट और देश भर के अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बेचा जाएगा।

HMD ने हाल ही में अपने Android फोन, Vibe और Pulse सीरीज़ के पहले सेट का अनावरण किया। उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी आगामी HMD Skyline के साथ अपने लाइनअप का विस्तार करेगी, जिसमें Nokia Lumia डिजाइन की फैसलिटी होने की उम्मीद है।

फोन में FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 2 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 108MP ट्रिपल कैमरा और 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,900 mAh की बैटरी शामिल किए जानें की उम्मीद की जा रही है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
First HMD Branded Feature Phones Launched with upi app in India know Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X