Samsung के नए Foldable Smartphone का फर्स्ट लुक हुआ लीक, सामनें आई कई डिटेल्स
Samsung कुछ हफ्तों में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन का पहला लुक सामने आ गया है। बता दें कि Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Galaxy Z Flip 6 का एक मार्केटिंग पोस्टर सामने आया है।
इस पोस्टर में दोनों स्मार्टफोन के डिजाइन को देखा जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग अपने अनपैक्ड इवेंट को जुलाई 2024 में आयोजित करने जा रही है, जिसमें इन दोनों फोन के लॉन्च होने की उम्मीद है।

फर्स्ट लुक से क्या मिली डिटेल्स
Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Galaxy Z Flip 6 की मार्केटिंग इमेज गलती से कंपनी के कझाकिस्तान वेबसाइट पर लाइव हो गई थी, लेकिन बाद में कंपनी ने इसे वहां से हटा दिया। इस पोस्टर से पता चलता है कि कंपनी अपने फोल्डेबल फोन के बैक में Galaxy S24 Ultra जैसा लुक देने वाली है।
फोन के चारों और फ्लैट ऐज नजर आ सकते हैं, जो अभी तक लॉन्च हुए किसी भी फोल्डेबल फोन में नजर नहीं आया है। पिछले साल Samsung ने अपने फ्लिप फोन के लुक में कई तरह के बदलाव किए थे। पोस्टर देखने के बाद ऐसा प्रतीत हुआ है कि कंपनी अपने इन स्मार्टफोन्स के लुक में भी परिवर्तन करने जा रही है। इस बार मार्केट में पेश होने वाले सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन अब तक लॉन्च हुए सबसे पतले फोल्डेबल फोन हो सकते हैं।

क्या खासियत के साथ आ सकते हैं ये फोल्डेबल फोन
Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Galaxy Z Flip 6 को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। स्टोरेज के लिए फोन में 12 जीबी रैम के साथ 1 टीबी तक स्टोरेज सपोर्ट मिल सकता है।
इसके अलावा फोन के कैमरा में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। वहीं पोस्टर से यह पता चलता है कि कंपनी अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को मैटालिक डिजाइन के साथ मार्केट में उतार सकती है। हालांकि, ये फोल्डेबल फोन इन्हीं फीचर्स के साथ लॉन्च होंगे या कंपनी इनमें और बदलाव करेगी, इसका खुलासा इसके लॉन्च होने के बाद ही होगा।


Click it and Unblock the Notifications