Galaxy A54 5G, Galaxy A34 5G की भारत में पहली सेल आज से शुरू,जाने सभी डिटेल्स

Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G, सैमसंग के लेटेस्ट गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन आज से भारत में बिक्री के लिए तैयार हैं। इन्हें फ्लिपकार्ट, सैमसंग के अपने ई-स्टोर और प्रमुख रिटेल दुकानों के जरिए खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए54 में एफएचडी+ रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का सुपर एमोलेड पैनल है। गैलेक्सी ए34 में 6.4 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो समान रिजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है।
Samsung Galaxy A54, Galaxy A34 की भारत में कीमत
कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy A54 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। Galaxy A34 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है।

Samsung Galaxy A54, Galaxy A34 स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी ए54 में एफएचडी+ रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का सुपर एमोलेड पैनल के साथ आता है। गैलेक्सी ए34 में 6.4 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो समान रिजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है।
गैलेक्सी A54 में 50MP मेन लेंस, 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 5MP मैक्रो सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फी स्नैपर भी है। वहीं दूसरी ओर, गैलेक्सी A34 में 48MP मेन लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP मैक्रो सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सिस्टम है। सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट में 13MP का कैमरा है।
दोनों फोन मेन सेंसर पर OIS सपोर्ट के साथ आते हैं। दोनों डिवाइस का मुख्य कैमरा 4K वीडियो शूट कर सकता है।
गैलेक्सी A54 एक 5nm Exynos 1380 SoC पर बेस्ड है, जबकि, गैलेक्सी A34 एक MediaTek Dimensity 1080 SoC पर बेस्ड है। दोनों 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। दोनों डिवाइस 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पेश करतेहैं। सैमसंग ने दोनों फोन पर Android 13-बेस्ड OneUI 5.1 सॉफ्टवेयर पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications








