Google Pixel 9 और Pixel 9 Pro XL की पहली सेल शुरू, जानें कीमत और उपलब्धता
Google ने 13 अगस्त को अपनी लेटेस्ट Pixel 9 सीरीज को लॉन्च किया था। लॉन्च होने के बाद कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन को अलग-अलग तारीखों पर ऑफिशियली उपलब्ध कराने का फैसला किया।
Google Pixel 9 Pro और Google Pixel Pro Fold की सेल की डेट का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन Pixel 9 और Pixel 9 Pro XL की आज पहली सेल दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं कि ऑफर के बाद ये दोनों फोन्स आपको कितनी कीमत पर मिल रहे हैं।

Pixel 9 और Pixel 9 Pro XL की कीमत और ऑफर्स
Pixel 9 सीरीज की कीमत 128GB स्टैंडर्ड मॉडल के लिए 79,999 रुपये और Pixel 9 Pro XL के लिए 1,24,999 रुपये से शुरू होती है। नया लाइनअप 6 कलर ऑप्शन Obsidian, Porcelain, Wintergreen, Peony, Hazel और Rose Quartz में उपलब्ध है।
इस बार Google Pixel 9 सीरीज पिछली जनरेशन के विपरीत, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। आप इसे Flipkart, Croma, Reliance Digital और सिलेक्टेड ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। कंपनी ICICI बैंक कार्ड यूजर्स के लिए 4000 रुपये की छूट भी दे रही है, जिससे Pixel 9 की कीमत घटकर 75,999 रुपये हो जाएगी।
Google Pixel 9 Pro XL के साथ गूगल एक साल का Google One AI प्रीमियम प्लान भी मुफ्त दे रहा है, जिससे 2 TB क्लाउड स्टोरेज, फोटो ऐप पर खास AI फीचर और Gemini 1.5 Pro एक्सेस मिलता है। Flipkart पर ICICI बैंक कार्ड यूजर 10,000 रुपये की छूट पा सकते हैं, जिससे इसकी कीमत 1,14,999 रुपये हो जाएगी। आपको कई एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे, जिससे दोनों डिवाइस की कीमत और भी कम हो जाएगी।
Pixel 9 के स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.3-इंच (1,080 x 2,424 पिक्सल) Actua OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 60Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 422ppi पिक्सल डेंसिटी और 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसके स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 कवर मिल रहा है। यह टाइटन M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर के साथ Tensor G4 SoC चिपसेट से लैस है। यह फोन Android 14 पर रन करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 8x सुपर रेस जूम के साथ 50-मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। इसके मेन कैमरा के साथ 1/2.55-इंच सेंसर साइज वाला 48-मेगापिक्सल क्वाड पीडी अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा मिल रहा है। जबकि, ऑटोफोकस के साथ 10.5-मेगापिक्सल का डुअल पीडी सेल्फी कैमरा शामिल है।
कैमरा यूनिट में मैजिक इरेजर, बेस्ट टेक, फोटो अनब्लर और नाइट साइट सहित कई AI फीचर्स दिए गए हैं। यह 24/30/60 फ्रेम प्रति सेकंड पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने सक्षम है।
Pixel 9 में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Qi-सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी शामिल की गई है। बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि, वायर्ड चार्जिंग तकनीक लगभग 30 मिनट में बैटरी को शून्य से 55 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।
फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, डुअल बैंड GNSS, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, BeiDou, GLONASS, USB Type-C पोर्ट और QZSS, NavIC मिलेंगे। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और ये 7 साल के ओएस अपडेट के साथ आता है।
Pixel 9 Pro XL के स्पेसिफिकेशन्स
Pixel 9 Pro XL में Pixel 9 के समान ही सिम, सॉफ्टवेयर और चिपसेट दिए गए हैं। Pixel 9 Pro XL में 6.8-इंच Super Actua (LTPO) OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 nits पीक ब्राइटनेस और 486ppi पिक्सल डेंसिटी से लैस है। स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेशन मिलता है।
Pixel 9 Pro XL में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो 50-मेगापिक्सल MP Octa PD वाइड कैमरा, 48-मेगापिक्सल Quad PD अल्ट्रावाइड कैमरा और 30x सुपर रेस के साथ 48-मेगापिक्सल Quad PD टेलीफोटो कैमरा से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें ऑटोफोकस के साथ 42 मेगापिक्सल का डुअल पीडी कैमरा दिया गया है।
Pro मॉडल 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं। इन्हें IP68 रेटिंग प्राप्त हैं। कनेक्टिविटी के लिए Pixel 9 के समान ही इनमें फीचर्स मिलते हैं। Pixel 9 Pro XL में 5,060mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन्स Qi चार्जर के जरिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








