Mi 11 Lite: एमआई 11 लाइट की पहली सेल आज, मिल रहा है स्पेशल ऑफर
एमआई 11 लाइट सेल: Xiaomi ने पिछले हफ्ते यानि 22 जून को भारत में Mi 11 Lite लॉन्च किया था। साथ ही स्मार्टफोन पहले से ही 25 जून से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध था और आज दोपहर 12 बजे से पहली सेल के लिए उपलब्ध होगा। Mi 11 लाइट Mi 11 सीरीज में Mi 11X, Mi 11X Pro और Mi 11 Ultra के बाद चौथा स्मार्टफोन है। इस प्रकार यह स्मार्टफोन, पोको, रिलयमी जैसे ब्रांड को कड़ी टक्कर दे सकता है।

एमआई 11 लाइट की भारत में कीमत और ऑफर
भारत में Mi 11 Lite की कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 21,999 रुपये से शुरू होती है जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। इन दोनों वैरिएंट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। Xiaomi ने HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड ग्राहकों के लिए 1500 रुपये की छूट देने की घोषणा की है। स्मार्टफोन की पहली सेल आज दोपहर 12:00 बजे से mi.com और flipkart.com के जरिए होगी।
एमआई 11 लाइट के स्पेसिफिकेशन और कीमत
Mi 11 Lite स्लीक डिजाइन, लाइटवेट और स्लिम फॉर्म फैक्टर में आता है। साथ ही यह स्मार्टफोन पहले से ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है और हम उम्मीद करते हैं कि यही मॉडल भारतीय मार्केट में भी आएगा।
प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Mi 11 लाइट ग्लोबल 90hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G SoC द्वारा संचालित है जिसे 6GB रैम और 128GB और 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा फीचर की बात करें तो, Mi 11 Lite में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 5-मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16-मेगापिक्सेल का सेंसर मिलता है।
जबकि इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4250mAh की बैटरी भी बॉक्स पैक है। इस प्रकार अगर आप भी यह स्मार्टफोन खरीदने के लिए इंतजार कर रहे थे तो आज आपके पास अच्छा मौका है और 12 बजे से पहली सेल में एमआई की वेबसाइट से या फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







