Home
Mobile

Realme GT 7 Pro और HMD Fusion की पहली सेल: जानें कहां से और कितनी कम कीमत में खरीद सकेंगे फोन्स?

भारतीय मार्केट में हाल ही में दो धमाकेदार फोन्स Realme GT 7 Pro और HMD Fusion ने एंट्री ली है। लेकिन आज इन दोनों स्मार्टफोन्स की पहली सेल शुरू हो रही है, जिसमें आपको इन दोनों फोन्स को छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।

रियलमी और एचएमडी कंपनी ने अपने इन स्मार्टफोन्स में कई खूबियां जोड़ी है। चलिए जाने लेते हैं कि पहली सेल में आप इन फोन्स को कहां से और कितनी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Realme GT 7 Pro और HMD Fusion की पहली सेल आज

Realme GT 7 Pro और HMD Fusion की पहली सेल

Realme GT 7 Pro- कंपनी ने इस फोन के 12Gb रैम + 256GB वेरिएंट को 56,999 रुपये की कीमत पर और 16GB रैम + 512GB वेरिएंट को 62,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है। आप इस फोन को दो कलर ऑप्शन Galaxy Gray और Orange में खरीद सकते हैं। फोन को आप आज यानी 29 नवंबर से दोपहर 12 बजे से खरीद सकेंगे। फोन अमेजन और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। साथ ही फोन को पहली सेल में 3000 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।

HMD Fusion- इस फोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से अमेजन पर शुरू होगी। फोन को कंपनी ने 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। शुरुआती सेल में ग्राहकों को इस फोन की खरीद पर पूरे 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी 15,999 रुपये हो जाएगी। साथ ही कंपनी की तरफ से 5999 रुपये की HMD Casaul, Flashy और Gaming Outfit भी फ्री मिलेगी।

Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.78 इंच की 1.5K LTPO Eco2 OLED Plus क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की स्क्रीन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। रियलमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर उपलब्ध है। फोन में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया है।

Realme GT 7 Pro और HMD Fusion की पहली सेल आज

डिवाइस में 5,800mAh के सिलिकन कार्बन नेक्स्ट जेनरेशन टाइटन बैटरी है, जिसमें 120 वॉट यूएसबी टाइप सी सुपरवूक फास्ट चार्जंग फीचर शामिल है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा है।

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी UI 6.0 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको डुअल बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस लेटेस्ट फोन में 11480mm2 वेपर कूलिंग चेंबर दिया है, जिसके चलते फोन मल्टी-टास्किंग के दौरान गर्म नहीं होगा। यह फोन IP69+ रेटेड है, जिसकी वजह से आप फोन को पानी में डुबोकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

HMD Fusion फीचर्स

इसमें 720 x 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो कि 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर कार्य करता है।

Realme GT 7 Pro और HMD Fusion की पहली सेल आज

HMD Fusion में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसमें Smart EIS टेक्नोलॉजी से लैस 108MP का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है, जो कि 2MP डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि 800 बार चार्ज किए जाने के बाद भी इस फोन की बैटरी पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Recently, two amazing phones Realme GT 7 Pro and HMD Fusion have entered the Indian market. But today the first sale of these two smartphones is starting.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X