Home
Mobile

Tecno Camon 5G की आज लाइव हो रही पहली सेल, मिलेगी भारी छूट

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है और इसके लिए बेहतरीन फोन खरीदना चाहते हैं, तो आप इस फोन पर एक नजर डाल सकते हैं। यहां हम हाल ही में लॉन्च हुए Tecno Camon 5G की बात कर रहे हैं, जो कि फोटोग्राफी के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि आज इस फोन की सेल लाइव हो रही है।

आज इस स्मार्टफोन को स्पेशल प्राइस में खरीदने का मौका मिल रहा है। बता दें कि इस नए स्मार्टफोन की आज पहली सेल लाइव होगी। Tecno Camon 5G की पहली सेल आज दोपहर के 12:00 बजे लाइव होने जा रही है। चलिए इस फोन के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Tecno Camon 5G की आज लाइव हो रही पहली सेल

Tecno Camon 5G की कीमत

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट 8 जीबी + 256 जीबी और 12 जीबी + 512 जीबी में लॉन्च किया था। इसके पहले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। वहीं इस सेल में ग्राहकों को इस फोन को 20,000 से भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन के साथ एक एमोलेड स्मार्टवॉच भी ऑफर की जा रही है।

इस स्मार्टवॉच की कीमत 4,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के तहत आपको इसकी कोई कीमत नहीं देनी होगी। Tecno Camon 5G को बैंक ऑफर के साथ खरीदने पर 3,000 का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। कुल मिलाकर आज की सेल में यह फोन आपको बहुत ही कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है।

Tecno Camon 5G की आज लाइव हो रही पहली सेल

Tecno Camon 5G की उपलब्धता

सेल के लाइव होने के बाद इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकेगा। इस फोन को ग्राहक दो कलर ऑप्शन Uyuni Salti White और Iceland Basaltic Dark में खरीद सकेंगे।

Tecno Camon 5G के स्पेसिफकेशंस

Tecno Camon 5G में कंपनी ने 6.78 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन दी है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 6nm MediaTek Dimensity 7020 चिप दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो कि 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ आता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 70 वॉट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो कि 5,000mAh बैटरी के साथ आता है।

आपको बता दें कि Tecno Camon 5G के साथ ही Tecno Camon 5G Premier की सेल भी ठीक 12:00 बजे लाइव होने जा रही है। ग्राहक इस फोन को 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
First sale of Tecno Camon 5G going live today, huge discounts will be available
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X