Home
Mobile

Tecno Pop 9 5G के नए वेरिएंट की पहली सेल आज, जानें कितना मिल रहा डिस्काउंट?

हाल ही में टेक्नो कंपनी ने Tecno Pop 9 5G के नए वेरिएंट को भारतीय मार्केट में पेश किया है, जिसकी पहली सेल आज यानी 8 जनवरी को शुरू हो रही है। इस सेल में फोन को आपको ऑफर के साथ खरीदने का मौका मिलेगा।

वैसे तो फोन को पिछले साल यानी सितंबर 2024 में पेश किया गया था, जिसमें कंपनी ने इसे 4GB+64GB और 4GB+128GB में पेश किया था। लेकिन अब कंपनी ने इसके 8GB+128GB वेरिएंट को लॉन्च किया है।

Tecno Pop 9 5G के नए वेरिएंट की पहली सेल आज

बता दें कि नई मेमोरी के अलावा फोन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं कि पहली सेल में Tecno Pop 9 5G के नए वेरिएंट पर क्या-क्या ऑफर मिल रहे हैं।

Tecno Pop 9 5G के नए वेरिएंट की पहली सेल

स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत Pop 9 5G के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है। आप इसे आज यानी 8 जनवरी से दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीद सकेंगे। फोन को मिडनाइट शेडो, एज्योर स्काई और ऑरोरो क्लाउड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। कंपनी बॉक्स में दो मोबाइल स्किन दे रही है।

Tecno Pop 9 5G के नए वेरिएंट के फीचर्स

फोन में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन 8GB/128GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ भारत में उपलब्ध है। इसमें मेमोरी फ्यूजन फीचर भी जोड़ा है। इसकी रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। प्रोसेसर में आपको Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल LED फ्लैश के साथ 48MP का मेन कैमरा और एक AI लेंस भी जोड़ा गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। Pop 9 5G में 5000mAh की बैटरी मौजूद है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड HiOS 14 पर रन करता है।

फोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.1, GPS, USB Type-C और NFC जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन शामिल हैं। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए फोन IP54 वॉटर रेटिंग के साथ आता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Recently, the Tecno company has introduced the new variant of Tecno Pop 9 5G in the Indian market, whose first sale is starting today i.e. on January 8. In this sale, you will get a chance to buy the phone with an offer.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X