आज से भारत में Vivo X90 series की पहली सेल शुरू, प्री-बुकिंग पर भारी डिस्काउंट,यहां करें ऑर्डर

Vivo X90 series sale: वीवो ने अपने Vivo X90 series की आज से सेल शुरू कर दी है। इस नए स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन सीरीज Vivo X90 को भारत में लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Vivo X90 और Vivo X90 Pro को एक साथ पेश किया गया था। यह दोनों नए स्मार्टफोन तगड़े प्रोसेसर और कैमरा के साथ लॉन्च किए गए हैं। जिसमें यूजर्स को 12 GB तक रैम और 256 GB तक स्टोरेज मिल रहा है।
Vivo X90 सीरीज के स्पेसिफिकेशन
Vivo ने अपने दोनों स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दे रहा है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इन दोनों स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस दिया जा रहा है। यूजर्स को Vivo X90 Pro और Vivo X90 के साथ ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर और फोटोग्राफी के लिए वीवो की V2 चिप का सपोर्ट भी दिया गया है।
Vivo के इस नए स्मार्टफोन Vivo X90 और Vivo X90 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जो Zeiss की ब्रांडिंग के साथ आता है। सबसे पहले बात करते हैं वहीं Vivo X90 की इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12-12 मेगापिक्सल के दो अन्य कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा आपको इस फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। वहीं Vivo X90 Pro में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का दूसरे कैमरे के साथ 12 मेगापिक्सल का एक अन्य कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट भी दिया गया है।

इसके बाद फोन की बैटरी की बात करें तो Vivo X90 में 4,810mAh की बैटरी और 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग दिया गया है। वहीं Vivo X90 Pro में यूजर्स को 4,870mAh की बैटरी और 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा यूजर्स को इन दोनों स्मार्टफोन में 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।
Vivo X90 सीरीज की कीमत और कलर
Vivo X90 सीरीज के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 59,999 रुपये है । वहीं 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वेरियंट को आप 63,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह फोन आपको ब्रीज ब्लू और एस्टेरॉयड ब्लैक दो कलर ऑप्शन के साथ मिलेगा। Vivo X90 Pro के 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट को आप 84,999 रुपये में ले सकते हैं। यह स्मार्टफोन वेगन लेदर फिनिश के साथ आपको लेजेंडरी ब्लैक कलर में मिलेगा।
ऑफर्स
इसके पहले सेलिंग पर आप कई तरफ के ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपके पास SBI, ICICI, HDFC और IDFC बैंकों के क्रेडिट कार्ड है तो उससे खरीदारी करने पर आपको 10% तक के कैशबैक का भी लाभ मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








