कम दाम में तगड़े फीचर्स के साथ आते हैं, Redmi के ये 5 बजट फोन्स, देखें पूरी लिस्ट और कीमतें
अगर आपका भी बजट कम है, और आप 10 हजार से कम दाम में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको पांच रेडमी फोन्स की डिटेल बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
ये सभी फोन्स न केवल पॉकेट फ्रेंडली है, बल्कि आपको अच्छे परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और बड़ी स्क्रीन का एक्पीरियंस कराएंगे। तो चलिए आगे मॉडल, कीमत व स्पेक्स की डिटेल आपको बताते हैं।

Redmi 10 Prime- सबसे पहले बात करते हैं, रेडमी 10 प्राइम की जिसे इस वक्त आप अमेजन के मात्र 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Redmi 10 Prime में 6.5 इंच फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ 6000mAh की बैटरी मिलती है।
Redmi 11 Prime- इसके बाद अब बात करते हैं, रेडमी 11 प्राइम की , जिसे आप 9,891 रुपये कीमत के साथ अपने घर ला सकते हैं। रेडमी 11 प्राइम 5जी में 6.58 इंच की फुल एचडी+ 90 हर्ट्ज एलसीडी स्क्रीन है। इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंशन 700 चिपसेट से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का कैमरा के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
Redmi 13C 5G - वहीं रेडमी 13 सी को आप महज 8,999 रुपये कीमत के साथ खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 6100+ सीपीयू का प्रोसेसर, 6.74 इंच का डिस्प्ले, 50MP का AI प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके साथ ही इसमें 5000mAh की एक दमदार बैटरी दी गई है।
Redmi 10- इसके अलावा आप रेडमी 10 को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं, जिसकी कीमत 8,999 रुपये हैं। रेडमी 10 स्मार्टफोन में आपक 6.5 इंच फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
Redmi A1- इसकी कीमत लगभग 6,499 रुपये है। इस फोन में आपको 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio A22 प्रोसेसर, 8MP का डुअल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा के साथ 5000mAh की बैटरी मिल रही है।
उपर बताए गए सभी फोन्स आपके बजट में फिट बैठते हैं, और आपको तगड़े फीचर्स के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देंगे। आप अपनी आवश्यकता अनुसार इनमें से किसी भी फोन को खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








