6 इंच से बड़ी डिस्प्ले वाले पांच सबसे अच्छे और नए स्मार्टफोन
अपने इस आर्टिकल में हम आपको पांच ऐसे फोन के बारे में बताएंगे जिनकी डिस्प्ले काफी बड़ी है। अक्सर यूजर्स ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिनकी स्क्रीन बड़ी हो। अगर आप भी ऐसे यूजर्स में से एक हैं तो यह आर्टिकल आपके काम का है। अपने इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच बेहतरीन और नए स्मार्टफोन की लिस्ट दिखाएंगे, जिनकी डिस्प्ले 6 इंच या उससे ज्यादा है। आइए शुरू करते हैं।

Samsung Galaxy A50
Samsung Galaxy A50 स्मार्टफोन में 6.4 इंच की सुपर AMOLED इनफिनिटी-U डिस्प्ले दी गई है। वहीं स्मार्टफोन को दो वेरियंट्स 4GB रैम और 64GB एवं 6GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। Galaxy A50 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 25 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल दिया गया है। सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन Exynos 9610 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है। स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें USB Type-C चार्जिंग जैक दिया गया है।
Realme 3
Realme 3 स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने हैंडसेट को यूनिबॉडी डिजाइन और ग्रेडिएंट कलर स्कीम के साथ लॉन्च किया है। स्मार्टफोन में 6.3-inch की HD+ (1520×720 pixels) डिस्प्ले दी गई है। जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दी गई है। वहीं, Realme 3 में MediaTek Helio P70 SoC को पेश किया गया है। जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.1GHz है। स्मार्टफोन को Dynamic Black, Radiant Blue और Black कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 13MP+2MP के ड्यूल सेटअप के साथ आता है।
सेल्फी के लिए AI सपोर्ट वाला 13मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बता दें, फोन का फ्रंट कैमरा f/2.0 अर्पचर, HDF सपोर्ट और AI ब्यूटिफिकेशन जैसे फीचर्स के साथ आता है। Realme 3 स्मार्टफोन ColorOS 6.0 के साथ लॉन्च किया गया है। जो एंड्रॉयड पाई पर चलता है। Realme 3 स्मार्टफोन में 4,230mAh बैटरी दी गई है। वहीं, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट के साथ-साथ 4G VoLTE support, वाई-फाई, OTG और ब्लूटुथ 4.2 जैसे फीचर्स पेश किए गए हैं। वहीं स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Samsung Galaxy A10
Samsung Galaxy A10 स्मार्टफोन को 6.2 इंच की इनफिनिटी V डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन HD+ रिजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। वहीं, हैंडसेट को 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। कैमरा की बात करें तो हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन Exynos 7884B चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। फोन में microUSB चार्जिंग जैक दिया गया है। Galaxy A10 5W की चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Honor 10 Lite
Honor 10 Lite स्मार्टफोन में 6.21-inch full HD+ dewdrop डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन का रिजॉल्यूशन (1080×2340 pixels) है। वहीं, फोन में 3,400mAh की बैटरी दी गई है। Honor 10 Lite ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसका पहला सेंसर 13मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 2मेगापिक्सल का है। फोन के फ्रंंट में 24मेगापिक्सल का सेंसर भी दिया गया है।
फोन में octa-core HiSilicon Kirin 710 chipset है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.2GHz है। स्मार्टफोन की स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें, Honor 10 Lite स्मार्टफोन AI बैक्ड कैमरा के साथ आता है। फोन में ग्लास जैसा 3D रियर पैनल है। इसके अलावा Honor 10 Lite में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सिक्योरिटी भी दी गई है।
Honor 10 Lite का सबसे पहला वेरियंट 4जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। कलर वेरियंट की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Gradient Blue, Gradient Red, Lily Valley White और Magic Night Black कलर ऑपशन में लॉन्च किया है।
Samsung Galaxy A30
इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की सुपर AMOLED इनफिनिटी-U डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का आसपेक्ट रेश्यो 19.5:9 दिया गया है। फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। स्मार्टफोन Exynos 7904 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बातकरें तो इसमें USB Type-C चार्जिंग जैक दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








